ब्रेकिंग
Uncategorized

इस बार की धान खरीदी अड़बड़ बदनाम, मुसवाकाण्ड के बाद अब खरीदे गए धान में रेत मिला हेराफेरी करने का मामला उजागर, केंद्र प्रभारी बर्खास्त

0 रेत मिट्टी मिला बोरियों में भरवा दिया 132 क्विंटल मिलावटी धान

0अफीम की खेती और कालातीत व फर्जी रैपर कांड के बाद एक और नया कारनामे से सरकार की बड़ी फजीहत

बिलासपुर/बलौदाबाजार। इस बार की धान खरीदी मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम रही। अब उपार्जित धान में रेत मिलाकर हेराफेरी व गबन का मामला भी सामने आ गया। जिला प्रशासन ने धान खरीदी प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया पर इसकी भरपाई कैसे होगी ये किसी को पता नही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति निपनिया धान उपार्जन केन्द्र में उपार्जित धान के बोरों में रेत, कंकड़ धूल-मिट्टी मिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त जाँच दल ने 8 मार्च 2026 को जॉच कर रिपोर्ट में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाए जाने और धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हमालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम रेत मिलाने का उल्लेख किया गया किरेत के बराबर लगभग 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के नियत से हेराफेरी कर गबन किया जाना पाया गया।

बताया जा रहा कि उपायुक्त सहकारिता ने उपार्जन केन्द्र निपनिया के धान खरीदी प्रभारी लीलाराम सेन को पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55 (1) के उपबंधों के अधीन जारी कर्मचारी सेवानियम 2018 के नियम क्रमांक 16 के तहत सेवा से पृथक करने की कार्यवाही हेतु अनुशंसा की, प्राधिकृत अधिकारी ने उपार्जन केन्द्र प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक करने आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button