ब्रेकिंग

दुर्ग और बलरामपुर के अवैध अफीम खेती कांड से पूरे छत्तीसगढ़ में मचा बवंडर, जांच कराए प्रदेश भर के कलेक्टर,आयुक्त भू-अभिलेख ने जारी किया फरमान…

Spread the love

0 कहा  सर्वे करा भेजे आयुक्त भू-अभिलेख मुख्यालय रिपोर्ट

0 कलेक्टरों को दी गई 15 दिन की मोहलत

बिलासपुर । दुर्ग के बाद बलरामपुर- रामानुजगंज से अफीम की अवैध खेती को लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद छत्तीसगढ़ के आयुक्त भू-अभिलेख ने प्रदेश भर के सभी जिलो के कलेक्टर को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच कराने का फरमान जारी किया है।
छत्तीसगढ़ के आयुक्त, भू-अभिलेख ने कलेक्टरों को जारी किए गए परवाने में कहा है कि राज्य में अवैध रूप से अफीम की खेती करने के कुछ मामले सामने आए है. ऐसे अवैध अफीम के खेती की संभावना को दृष्टिगत् रखते हुए सभी कलेक्टर अपने – अपने जिले में सर्वे करा ये सुनिश्चित करा ले कि कही आपके जिले में अफीम की खेती नहीं की जा रही है। राज्य के सभी कलेक्टरों को तद्संबंध में 15 दिन के अंदर सर्वे कराकर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए है। सभी कलेक्टरों को अपने- अपने जिले के संदिग्ध इलाकों का सर्वे कराने कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं हो रही है।

जिला प्रशासन को न केवल जांच करनी होगी, बल्कि इस संबंध में एक प्रमाण पत्र के साथ विस्तृत रिपोर्ट भी शासन को सौंपनी होगी।

सियासत तेज

दुर्ग के बाद बलरामपुर जिले से सामने आई नशे की खेती ने विपक्ष को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस लगातार इस मामले में बयानबाजी कर भाजपा सरकार की फजीहत कर रही, विधानसभा में भी इसको लेकर जोरदार हंगामा हुआ,

इधर कांग्रेस ने भी अफीम की अवैध खेती के मामले में जान के लिए पूर्व विधायक डॉ प्रीतराम के संयोजकत्व में 10 सदयीय कमेटी का गठन किया है,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *