ब्रेकिंग

कलेक्टर की चेतावनी का हो रहा उल्टा असर, पब्लिक हो रही महापैनिक, कालाबाजारी- मारामारी सब दिख रहा सरेआम…

Spread the love

बिलासपुर / प्रशासन के दावों में कितना दम है आप खुद देख लीजिए, प्रशासन कह रहा गैस सिलेंडरों के लिए पैनिक न हो गैस की कोई कमी नही है, इधर गैस सिलेंडरों के लिए भगदड़ का माहौल है, गैस रिपेयरिंग दुकानों और अन्य जगहों पर अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही है, कालाबाजारी के मामले भी पकड़े जा रहे, एजेंसियों में रेलमपेल मची है, ये ह। नही ये तस्वीरें कह रही है आप खुद देखिये कैसे डीलरों के सेंटर में कही उपभोक्ताओं को लाइन लगी है तो कही गैस कार्ड की कतारें लगा लोग पूछ रहे कि हमारा नम्बर कब आएगा।


कईं बार की तरह इस बार भी सरकण्डा नूतन चौक रोड के महामाया गैस के गोदाम और होस्टल से 3 व्यवसायिक और 72 घरेलू समेत 73 सिलेंडर पकड़े गए है, खाद्य महकमे और राजस्व की संयुक्त टीमें सूचना संकलन कर धरपकड़ के लिए दौड़ भाग कर रहे, सड़क से मुक्तिधाम तक सिलेंडरों की चर्चा है, कारोबारी आमजन सब नेताओ को फोन कर सिलेंडर का जुगाड़ करने मनुहार कर रहे है।

सेवा में संकट, विवाह में कंटक

युद्ध के चलते गैस की किल्लत का हल्ला और हकीकत की इन तस्वीरों के बीच सबसे ज्यादा मरना मुफ्त और रियायती दर पर भोजन सेवा मुहैय्या कराने वाली समितियों का है, जिनका कहना है कि यदि ऐसी स्थिति रही तो उन्हें सेवा बन्द करनी पड़ेगी, इसका असर उन हजारों गरीबो पर पड़ेगा जो इन सेवा प्रकल्पों के भरोसे है।
उससे भी ज्यादा मरना उनका है जिनके यहाँ विवाह समारोह या शोक का कार्यक्रम है।


हनुमान जयंती पर भी असर


यदि यही स्थिति रही तो नववर्ष, नवरात्र और हनुमान जयंती के भोग भंडारे के आयोजनों पर भी पड़ना स्वाभाविक है, समिति के लोग अभी से खाली सिलेंडर एकजाई कर इन्हें भरवाने का जुगाड़ जमा रहे है।

भय का माहौल

दिक्क्त ये है कि इसके चलते कई होटलों के किचन प्रभावित हो रहे है, वही जिन्हें तत्काल जरूरत नही है वे भी इस स्थिति को देखते हुए अभी से सिलेंडर के लिए नम्बर लगा रहे जिससे स्थिति और गम्भीर होते जा रही…

राजीव लोचन तिवारी, सहायक खाद्य अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *