
0 बोले पेशा एक्ट को ठेंगा दिखा वन्यग्रामो से बेखौफ अवैध खनन और परिवहन का जिम्मेदार कौन

0 बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध उत्खनन करा माफिया एमपी तक बेच रहे रेत*
0 पहाड़ तक नही बच रहा काटकर पत्थर और मिट्टी खुदवा ठेकेदार बनवा रहे सड़क
रायपुर/बिलासपुर/ विधानसभा में न्यायधानी के बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र में पेशा एक्ट प्रभावी ग्रामों से रेत माफियाओ द्वारा बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध उत्खनन करा रेत को मध्यप्रदेश भेजने और खनिज विभाग के जिम्मेदार अफसरो पर जानकारी होने के बाद भी
कार्रवाई न करने सदन में खुल्ला आरोप लगाया। साथ ही
सड़क निर्माण में अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहा।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि वन क्षेत्रों और पेशा एक्ट ग्रामों से बिना रॉयल्टी रेत निकालकर मध्यप्रदेश भेजी जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सदन में बताया कि कोटा क्षेत्र के आमागोहन, खोड़री, खोंगसय, करहीकछार, कोनचरा, जरगा, पकरिया, पीपरखुंटी, केंवची और ठाड़पथरा सहित कई वन ग्राम से पेशा एक्ट लागू होने के बाद भी रेत माफिया बिना रॉयल्टी पर्ची के धड़ल्ले से अवैध उत्खनन करा रेत को मध्यप्रदेश के बोंदर, करंजिया, अमरकंटक, डिंडौरी और गाढ़ासरई क्षेत्रों में भेज रहे। विधायक ने आरोप लगाया कि राजस्व, वन और खनिज विभाग, आरटीओ, सम्बंधित थानों की और ट्रेफिक के अधिकारियों को सब पता है सूचना भी दी जा रही, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही जिससे रेत माफियाओ के गुर्गों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे एक अफसर पर ट्रैक्टर तक चढ़ाने का प्रयास कर चुके है।

काट रहे सड़क बनाने पहाड़
विधानसभा में विधायक श्रीवास्तव ने रतनपुर -केंवची -जबलपुर के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पहाड़, जंगल और तालाब से मिट्टी व पत्थर खोदने व काटने का आरोप भी लगाया। साथ ही
निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और शिकायत करने पर ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि उनके विधायक मद से स्वीकृत
सामुदायिक भवन के टेंडर को साल से लंबित होना बताते हुए का कि भवन के लिए तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी टेंडर जारी नहीं किया गया। यदि हर काम में इसी तरह की लेटलतीफी की जाएगी तो विकास के कार्य पूरे कैसे होंगे क्योकि बारिश में अब महज 3 माह ही शेष रह गए है।
3 दिन में बता रहे 11 का स्कोर, हर 10-5 मिनट में निकल रही गाड़िया
कोटा विधायक श्री श्रीवास्तव ने मीडिया में जारी 3 दिन में दर्जन भर से अधिक क्षेत्रो में खनिज विभाग के खरतर अफसरो के दौरे और 11 वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते पकड़ने की खबरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिलासपुर से बेलगहना तक सक्रिय रेत माफिया दिन-रात अवैध उत्खनन करा रहे, कोनचरा और करहीकछार घाट से जहा लगभग हर 10 मिनट में एक ट्रैक्टर रेत भरकर निकल रहा है। अधिकांश ट्रैक्टरों में वाहन नंबर तक नहीं लिखा है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। बारिश के कुछ दिनों को छोडकर पूरे साल भर माफिया अवैध उत्खनन और परिवहन करा रहे, मजदूर ट्रैक्टर में रेत के ऊपर बैठकर आ जा रहे दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा हादसे भी हो रहे। वहां केवल 11 वाहनों को पकड़ने का दावा कर जागते रहो टाइप माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार पुलिस, ट्रेफिक पुलिस, आरटीओ व खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आवाज उठाई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026सुशासन तिहार के बाद कोरिया जिले से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर खौफनाक वारदात, उत्तेजित भीड़ ने कार में लगा दी आग भाजपा नेता की मौत 4 ग़म्भीर झुलसे
UncategorizedJune 17, 2026नया शिक्षण सत्र, पहले ही दिन उमस और भीषण गर्मी से गश खाकर गिरा छात्र, कराना पड़ा अस्पताल दाखिल आखिर ऐसा कब तक…
UncategorizedJune 16, 2026शहर में 1 दिन में 2 मर्डर, से शहरवासी हतप्रभ,सिरगिट्टी में पत्थर से कुचलकर युवक की तो सिविल लाइन इलाके में धारदार चापड़ से 64 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी पर चारित्रिक सन्देह में हमला कर ले ली जान…
UncategorizedJune 16, 2026स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों का अपमान नही सहेगा कर्मचारी महासंघ, अध्यक्ष ने तखतपुर नगर पालिका के खिलाफ लगाए ग़म्भीर आरोप, कहा अब काम बंद कर सड़क पर उतर करेंगे आंदोलन…

