ब्रेकिंग

चर्चित लोयला स्कूल में फिर कान से खून निकलते तक 8 वी के छात्र की पिटाई, बच्चों में दहशत

Spread the love

0 न डिसिप्लिन न साढ़े 3 हजार विद्यार्थयो की सुरक्षा का इंतजाम

0 झोपपट्टी के स्कूलों की तरह हो रहे आये दिन वारादात

बिलासपुर। चर्चित लोयला स्कूल से फिर एक टीचर द्वारा 8 वी कक्षा के विद्यार्थी को कान से खून निकलते तक बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घायल बच्चे को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इधर प्रबंधन शिक्षक द्वारा छात्र के परिजनों से माफी मंगवा मामले को रफा दफा करने की बात कह रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक आठवीं कक्षा के B सेक्शन की क्लास चल रही थी, इसी दौरान बच्चों को पढा रहे शिक्षक सचिन सर ने पीछे मुड़कर देखने और बात करने पर तैश में आकर छात्र को पीट डाला जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। इस खून खच्चर भरे माहौल से कक्षा के बच्चे भी डर गए।

घायल छात्र को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन मरकन्हा शिक्षक द्वारा घायल बच्चे के परिजनों से माफी मंगवाकर मामले को को रफा दफा करने जद्दोजहद कर रहा।
बताया जा रहा कि बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने वाले सचिन सर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के रिश्तेदार है..

इस स्कूल में इस तरह की यह कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी प्रेयर के दौरान 1 छात्र की पिटाई, 8 वी कक्षा के छात्र द्वारा 7 वी कक्षा के छात्र पर स्कूल के बाथरूम में जानलेवा हमला करने, स्कूल से भागकर सरगांव और छठघाट में घूमने और पुलिस अफसर के मुख्यातिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान मारपीट और हंगामे के मामला भी सामने आ चुका है। सवाल स्कूल में पढ़ने वाले साढ़े 3 हजार बच्चों की सुरक्षा और डिसिप्लीन का है।

बदल गया जमाना


जमाना बदल गया है पहले के दौर में जब स्कूल में टीचर द्वारा बच्चों की पिटाई की जाती थी तो घर मे पालक बच्चों को ही दोषी ठहरा उल्टे उन्हें फटकार लगाते थे, पर अब बच्चों के परिजन ज्यादा संवेदनशील हो गए है जो जरा जरा से बात पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल देते है    समझने की जरूरत है। पढ़ाई और अनुशासन बनाये रखने के लिए थोडा सख्ती और हल्की पिटाई भी जरूरी है, पर इस तरह खून निकलते तक बच्चों को बेरहमी से पीटना सरासर गलत है, ऐसे शिक्षको पर कार्रवाई जरूरी है जो दूसरे जगह का तनाव और गुस्सा मासूम बच्चों को पीटकर उतारते है।

फेब्यानिश मिंज, प्रिनिसिपल लोयला स्कूल बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *