ब्रेकिंग

मेरी आवाज ही पहचान है, सेवानिवृति के बाद भी दुर्घटना के कारण और निवारण से अवगत करा रहे उमाशंकर, कहा जब तक है दम तब तक जारी रहेगी सेवा

बिलासपुर। 40 साल 3 माह और 4 दिन की सेवा के बाद पुलिस विभाग के यातायात शाखा से गत 31 अक्टूबर 2024 को रिटायर हुए रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी सेवाएं यातायात शाखा में दे रहे। उनका कहना है कि जब तक उनमें दम है वे इसी तरह अपनी सेवा शहरवासियों और विभाग को देते रहेंगे।
शहर के प्रमुख 22 चौक- चौराहो पर आज भी उनकी आवाज गूंज रही जिसमे वे नागरिकों को यातायात नियमो का पालन कर खुद और दूसरों को सुरक्षित रखने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने की नसीहत दे रहे।
शहर से लेकर गावो तक के स्कूल- कालेजो, निजी, सार्वजनिक, शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में अब तक 1000 से अधिक जगहों में यातायात के प्रति लोगो को जागरूक कर चुके श्री पाण्डेय का कहना है कि आमजन तक सुरक्षित यातायात के नियम पहुचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
आप खुद सुनिए रिटायरमेंट के बाद उनके जज्बे को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *