
0 मेयर ने दी सफाई, लोककर्म विभाग के चेयरमेन ने जताई नाराजगी कहा रामकथा के बाद सीई से मांगेंगे जवाब


0 इसलिए पार्टी में भड़क रहा असंतोष, कार्रवाई के बजाय लापरवाह अफसरों का पक्ष ले रहे जिम्मेदार


बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर के नगर निगम के अफसरों को निकायों के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले मेयर इन कौंसिल का रत्ती भर खौफ नहीं है! तभी तो एमआईसी की बैठक में लोक कर्म विभाग के प्रभारी बंधु मौर्य द्वारा खिंचाई और सार्वजनिक चेतावनी के बाद भी नगर निगम के चीफ इंजीनियर को तनिक भी फर्क नहीं पड़ा…
गौरतलब है कि पिछले दिनों नगर निगम की एमआईसी में विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर बवाल मचा… एमआईसी सदस्य व लोक कर्म विभाग के प्रभारी बंधु मौर्य ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर राज कुमार मिश्रा की शहर की सड़कों की बदहाली को लेकर जमकर खिंचाई की… उन्होंने शहर की बदहाल सड़कों के गड्ढों को 1 सप्ताह के अंदर भरवाने निर्देश दिए… बावजूद इसके नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने एक भी गड्ढों को नहीं भरवाया जो एमआईसी की कमजोरी को खुल कर बया कर रहा है!
बैठक के दौरान राज कुमार मिश्रा ने यह कहकर अपना बचाव करने की कोशिश की कि कोतवाली चौक से गांधी चौक तक की बदहाल गढ्ढे दार सड़क नगर निगम की नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की है! जिसपर भड़कते हुए लोक कर्म विभाग के चेयरमैन ने फिर सीई को फटकारा कि क्या जनता टैक्स नहीं दे रही है! और टैक्स दे रही है तो क्या उन्हें अच्छी सड़कों पर चलने का अधिकार नहीं है! उन्होंने साफतौर पर चेतावनी दी कि पीडब्ल्यूडी जब कराएगी तब कराएगी आप तत्काल शहर की बदहाल पड़ी गड्ढे दार सड़कों को 1 सप्ताह के अंदर भरवाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि आमजन हम पर नाराज न हो। पर चीफ इंजीनियर ने कोई पहल नहीं की जिसको लेकर एमआईसी सदस्य और लोक कर्म विभाग के चेयरमैन बेहद नाराज है! उनका कहना है! कि अभी वे पूर्व मंत्री द्वारा आयोजित राम कथा में व्यस्त है! राम कथा के बाद नगर निगम के चीफ इंजीनियर से मामले में जवाज़ तलब किया जाएगा…!
वहीं एमआईसी सदस्य के आदेश की न फरमानी पर मेयर क्या सफाई दे रही है! आप खुद सुन लीजिए…
000
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*
UncategorizedMarch 20, 2026लगातार कार्रवाई के बाद भी भृष्टाचारियो में नही खौफ, एसीबी ने फिर जांजगीर में की कार्रवाई, नगर पंचायत के लेखापाल और छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के जेई,एई समेत 4 आरोपी रिश्वत कांड में गिरफ्तार
UncategorizedMarch 20, 2026इष्टदेव श्री झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर सिंधी समाज ने बाजे-गाजे के साथ स्कूटर रैली निकाल दिया समाजिक एकता का संदेश…

