ब्रेकिंग

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के नियंत्रण में कोताही, राजनांदगाव के जिला खनिज अफसर पर गिरी गाज

Spread the love

0 खनिज साधन विभाग ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

0 पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा ईशु बनकर सामने आई रेत की खुली डकैती सरकार की हो रही किरकिरी*

रायपुर । रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण व प्रकरणों में समुचित कार्यवाही न करने पर खनिज साधन विभाग ने राजनांदगांव जिले के खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बड़ा संदेश दिया है। इस कार्रवाई से प्रदेश के अन्य जिलों के खनिज अफसर सकते में आ गए है।

इस निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि भर उन्हें निम्नानुसार जीवन निर्वहन भत्ता प्रदान किया जाएगा।
ये संदेश है प्रदेश भर के जिला खनिज अफसरों के लिए जो माफियाओं से साझेदारी और नेताओ से वफादारी निभा रेत की कमाई से घर भर रहे है। इसके बाद भी उनके कार्यप्रणाली में सुधार नही आया तो उनके ऊपर भी करवाई की गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *