ब्रेकिंग

69 वार्डो में पार्षद पद के 263 और मेयर पद के 8 दावेदार मैदान में, पार्षद के 9 और मेयर पद के 2 उम्मीदवारो ने छोड़ा मैदान

Spread the love


0 मानमनौव्वल के बाद पकड़कर नाम वापसी कराने लेकर पहुँचे कलेक्ट्रेट
0 कलेक्टोरेट परिसर में पूरे दिन रहा गहमागहमी का माहौल

बिलासपुर। निगम चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन जहाँ पार्षद पड़ के 9 दावेदारों ने अपना नामांकन पर वापस लेकर मैदान छोड़ दिया । वही महापौर पद के 2 दावेदारों ने। अब 70 वार्डो में जहां 263 पार्षद पड़ के प्रत्याशी मविदान में है वही मेयर पद के 8। कही राष्ट्रीय दलों के बीच सीधी टक्कर है तो कही त्रिकोणीय तो कही 4-4, 5-5 प्रत्याशी मुकाबले में है।
इधर स्थिति स्पष्ट होने के बाद प्रत्याशी अब अपने वार्डो में मतदाताओं से जनसंपर्क कर चुनाव जीतने एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। अब प्रत्याशियों के पास जनसम्पर्क के लिए महज 10 दिन का ही समय है। 9 फरवरी को चुनावी शोर थम जाएगा इसके बाद प्रत्याशी बिना ढोल नगाड़े के शांतिपूर्वक डोर टू डोर जनसम्पर्क कर सकेंगे।


वार्डो में खुले कार्यालय
चुनाव के मद्देनजर वार्डो में कार्यालय खुल गए है, जहाँ कार्यकर्ता बैठकर मतदाता सूची को खंगालकर पर्ची तैयार करने में लगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *