ब्रेकिंग

श्रेष्ठ समाज की स्थापना विषय पर विराट संत महासम्मेलन 13 को, देश भर के साधु संत और धार्मिकजन होंगे शामिल

Spread the love

बिलासपुर । सृष्टि को पुनः सुख,शांति से संपन्न बनाने प्रजापिता ब्रह्माकमारी के धार्मिक प्रभाग द्वारा आध्यात्म से श्रेष्ठ समाज ‘की स्थापना विषय पर 13 जुलाई रविवार को संध्या 4:00 बजे सिंधू भवन, तोरवा में
महा संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी आयोजन को लेकर ब्रह्माकुमारी राखी दीदी,ब्रह्म कुमार नारायण भाई, आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर, ब्रह्माकुमारी भारती दीदी कटनी, विनीता भावनानी और आचार्य पुष्पेंद्र ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के समक्ष जानकारी साझा करते हुए बताया कि…
कार्यक्रम विशेष संतों के सानिध्य में सपन्न होगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्यालय संयोजक माउंट आबू के राजयोगी भाई ब्रम्हकुमार रामनाथ होंगे। इस कार्यक्रम में अन्य वक्ता आचार्य महामंडलेबर कमल किशोर अध्यक्ष दिव्य शक्ति अखाडा सहारनपुर, साध्वी प्रज्ञा भारती जबलपुर मध्यप्रदेश धार्मिक प्रभाग के, इंदौर मध्य प्रदेश जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्याकुमार नारायण भाई, स्वामी
परमात्मानंद गिरि पेंड्रा रोड गौरेला,त्यागी प्रेमदास महाराज ब्रह्या बाबा मंदिर,ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी कटनी,ब्रह्मा कुमार गोविंद भाई मीडिया प्रभाग माउंट आबू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर विद्वान पंडित, पुजारी, कथाकार भी भाग लेंगे और इनका सम्मान किया जाएगा।
इनके अलावा बेलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं बिलासपर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व शाम 4 बजे मुंबई के कलाकारों द्वारा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *