ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 19 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भरत ने कहा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड मतदाताओ के सामने, वो सही चुने यही संदेश

बिलासपुर । वार्ड नंबर 15 के कांग्रेस प्रत्याशी भरत कश्यप ने कहा कि पिछले 10 साल से वे इस वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे है। 5 साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेकर मतदाताओं के पास जा रहे उनका भरपूर आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है। वार्ड के मतदाताओ को मेरा एक ही संदेश है कि वे नेता नही बेटा चुने।

उन्होंने कहा कि उनकी टक्कर आम आदमी पार्टी से नही बल्कि भाजपा से है और मतदाताओ के आशीर्वाद से वे इस बार 1500 से 2000 वोटो से जीतेंगे पूरा विश्वास है।
इस दावे की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से वे 365 दिन 24 घण्टे वार्डवासियों की सेवा कर उन्हें शासन को योजना का लाभ दिला उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने काम कर रहे है।

उनके ही कार्यकाल में स्कूल के नए भवन बदहाल जतिया तालाब का सौंदर्यीकरण और झूलेलाल मुक्तिधाम का करोड़ो की लागत से उन्नयन हुआ है।
आपकी टक्कर किस्से है पूछने पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी तो यहां से जीरो है उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी से है।
काग्रेस पार्षद प्रत्याशी श्री कश्यप ने कहा कि मैंने जनता की सेवा की है वो मुझे नाउम्मीद नही करेंगे ऐसा विश्वाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *