
बिलासपुर/ न्यायधानी बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के शपथ समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के अपमान का मामला सामने आया है। इस वीडियो में आप खुद देखिये कैसे शपथ समारोह के ठीक पहले राजकीय गीत बज रहा और जिला भाजपाध्यक्ष और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मोबाइल में मशगूल रहे किसी ने अपनी जगह से उठकर राजकीय गीत का सम्मान नही किया।

गुरुवार को नेहरू चौक के पास जिला सहकारी बैंक परिसर मे शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, हालांकि तब तक कार्यक्रम शुरू नही हुआ था, मंच खाली था तभी राजकीय गान शुरू हुआ पर सामने पंक्ति पर बैठे भाजपा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता कुर्सी पर ही मोबाइल देखते और गपियाते रहे किसी ने कुर्सी से उठकर राजकीय गीत का सम्मान नही किया।
क्या है राजकीय गीत
राजकीय गीत (State Song) किसी राज्य या देश का वह देशभक्तिपूर्ण गीत होता है जो उसकी पहचान, संस्कृति, नदियों, पहाड़ों और गौरव का प्रतीक होता है, और राष्ट्रीय आयोजनों व महत्वपूर्ण अवसरों पर गाया जाता है, जैसे भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ है, वहीं छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ है। यह गीत उस क्षेत्र की आत्मा और सामूहिक भावना को दर्शाता है।
क्या होना चाहिए
राजकीय गीत का सम्मान करने के लिए, जब यह गाया या बजाया जाता है, तो सभी लोगों को सावधान होकर खड़े रहना चाहिए, जैसे राष्ट्रगान के समय करते हैं, ताकि देशभक्ति और एकता की भावना बनी रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

