ब्रेकिंग

तिलक नगर के बेचिंग प्लांट के धूलगर्द से आसपास के रहवासियो में मंडराया दमा और स्वांस की बीमारियों का खतरा, अफसर और प्लांट संचालक कह रहे गन्दा है पर धंधा है

Spread the love


0 निगम आयुक्त ने कहा कि यदि बिल्डरों को बेच रहे तो की जाएगी कार्रवाई
0 हलाकान मोहल्लेवासियों को नई सरकार से न्याय की आस

बिलासपुर। तिलक नगर राममंदिर के पीछे बेचिंग प्लांट से तैयार बिल्डिंग मटेरियल बेचने का मामला निगम कमिश्नर तक पहुंच गया है! उनका कहना है कि यदि इस बेचिंग प्लांट से बिल्डरों और कालोनाइजरों तैयार बिल्डिंग मटेरियल बेचने का धंधा किया जा रहा है! तो बेचिंग प्लांट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!
Cgdna की टीम ने पिछले दिनों इस बेचिंग प्लांट से 24 घण्टे सातो दिन उड़ने वाले गिट्टी सीमेंट और राखड़ के उड़ने वाले गर्द से जन स्वास्थ्य का खतरा मंडराने का हवाला दे इसकी शिकायत निगम आयुक्त से कर दमा और स्वांस जैसी गम्भीर बीमारियों के खतरे की संभावना जताई थी। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई उनका आरोप है कि यहां अरपा तट का काम हुए 1 साल से भी अधिक समय हो गया, बावजूद इसके 24 सो घण्टे प्लांट का संचालन कर यहाँ से निजी बिल्डरों और कालोनाइजरों को तैयार बिल्डिंग मटेरियल बेचा जा रहा है।


पिछले दिनों जब cgdna की टीम ने यहां से तैयार बिल्डिंग मटेरियल लेकर निकलने वाले गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी के चालक और खलासी ने बताया कि वे लोग बेचिंग प्लांट से तैयार बिल्डिंग मटेरियल को लेकर फॉर्चून कंपनी के साइट परसदा जा रहे हैं इससे जाहिर हो गया कि इस बेचिग प्लांट से धंधा किया जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा कि जब जिलाधीश ने
दिन में भारी वाहनों पर प्रतिबंध का ऐलान कर रखा है तो दिन दहाड़े भारी भरकम गाड़िया बेचिंग प्लांट से तैयार बिल्डिंग मटेरियल लेकर नेहरू चौक से होकर कैसे दौड़ रही है, वो कौन सी ताकत है जिसे जिला प्रशासन के फरमान तक का खौफ नही है। जब सारा शहर आईटीएमएस के सर्विलांस पर है तो आखिर ये सब ट्रैफिक पुलिस को क्यो दिखाई नहीं दे रहा। लोग पूछ रहे कि क्या निगम के अफसरो को जन स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव से कोई लेना देना नही है। 5 साल के बनवास के बाद भाजपा की नगर सरकार फिर इस दावे पर वापस आई है कि वे भ्रष्टाचार का समूल नाश कर देंगे।
अब देखना होगा कि इस खुलेआम भ्र्ष्टाचार पर नई नगर सरकार कोई कार्रवाई करती है या बैचिंग प्लांट का धंधा यूं ही चलता रहेगा और जन स्वास्थ्य खिलवाड़ यू ही चलता रहेगा।

अमित कुमार आयुक्त नगर निगम व एमडी स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *