ब्रेकिंग

नवरात्र पर्व के ठीक पहले मंदिर के कुंड में कछुओं की मौत से मचा बवाल, ट्रस्टियों ने कहा बदनाम करने की गई साजिश

Spread the love


0 बोले हर तरह की जांच के लिए है तैयार
0 पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों की करतूत उजागर करने पूरा सहयोग

बिलासपुर। नवरात्र पर्व के ठीक पहले गत 25 मार्च को रतनपुर महामाया मंदिर परिसर के कुंड के बाहर लगभग दो दर्जन कछुओं के मौत को मंदिर ट्रस्ट ने
साजिशन बदनाम करने का आरोप लगाया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा,मुख्य पुजारी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पंडित अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश जुनेजा, ट्रस्टी विनोद गोरख,शैलेंद्र जायसवाल और मंदिर के सक्रिय सहयोगी ए पी त्रिपाठी ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर परिसर के कुंड में संरक्षित प्रजाति के कछुओं की बड़ी संख्या में हुई मौतों की मीडिया में आई खबरो से हड़कम्प मच गया। हाई कोर्ट ने मामले को संज्ञान मे ले लिया और जांच भी शुरू हो गई।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मछली मारते दिख रहा। दर्शनार्थी कछुओं को यहां कुंड में लाकर छोड़ते है ऐसा पता चला है।
वही मुख्य पुजारी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे ट्रस्ट जांच में सहयोग कर रहा छिपाने जैसा कुछ नही है, जांच अधिकारी को मौके का वीडियो फुटेज और सीसीटीवी का डीवीआर सौप दिया गया है जांच चल ही रही है और माहौल ऐसा खड़ा कर दिया गया कि मंदिर प्रबंधन ही इस मामले में दोषी है,जबकि फुटेज और डीवीआर मंदिर प्रबंधन ने ही सौपा है। उन्होंने कहा कि कुंड से बदबू आने के कारण ट्रस्टियों ने मंदिर के सहयोगी आनंद जायसवाल को साफ सफाई करने कहा था। गत 23 मार्च को आनन्द ने कुंड से मछलियों को निकलवा रतनपुर बाजार में बेच इसका पैसा ट्रस्ट में लाकर जमा कराया। इसके दो दिन बाद अचानक 25 मार्च की सुबह लगभग दो दर्जन कछुए मृत पाए गए जो किसी षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है। लगता है कि इस तरह का हथकंडे से कुछ लोग मंदिर प्रबंधन को बदनाम करना चाह रहे हैं। सभी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *