ब्रेकिंग

लो वोल्टेज से औधोगिक क्षेत्र सिरगिट्टी के उधोगो पर मंडराया खतरा, विद्युत वितरण कम्पनी के अफसरों ने लगातार शिकायत के बाद भी नही दिया ध्यान, जया ब्रिक्स के संचालक ने फैक्ट्री बन्द कर दी हाईकोर्ट के शरण मे जाने चेतावनी

Spread the love

बिलासपुर। विद्युत वितरण कम्पनी बिजली तक नही पुरा पा रहा। यही वजह है कि लो वोल्टेज के कारण अब लोगो को अपना काम धन्धा बन्द करना पड़ रहा है। सिरगिट्टी जया ब्रिक्स के संचालक ने एई से लेकर सीई तक शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर फैक्ट्री को बंद कर हाईकोर्ट की शरण मे जाने चेतावनी दी है।
जया ब्रिक्स के संचालक रज्जू मौर्य ने बताया कि वे विगत 4-5 वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से बेहद परेशान है, वे इसकी शिकायत विद्युत वितरण कम्पनी के सब इंजीनियर, एई, डीई एसई से लेकर आला अफसरों तक से कर चुके है पर किसी ने उनकी इस समस्या का निदान करने कोई पहल नही की।


उनका कहना है कि वे अस्वस्थ्य है और दौड़ भाग कर तक गए है इसलिए फैक्ट्री को बंद कर ण हाईकोर्ट की शरण मे जा रहे है।
उन्होंने सहायक अभियंता को भी 30 मजदूरों के रोजी रोटी का हवाला देते हुए लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने पत्र सौंपा पर किसी ने ध्यान ही नही दिया।
सवाल यह उठ रहा कि विद्युत कम्पनी के अफसर उनकी शिकायत पर ध्यान क्यो नही दे रहे है, यदि यही हाल रहा तो इस औधोगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों पर ताला लग जायेगा, रहे शी उधोग भी बन्द हो जाएंगे लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *