ब्रेकिंग

*मेयर ने ठेका श्रमिको को तीन-तीन, चार- चार माह से मेहनताने का भुगतान न होने को बताया निदनीय, कहा ऐसी बदमाशी नही चलेगी ठेकेदारों की बैठक बुला तत्काल कराएंगे भुगतान*

Spread the love

0 जब शासन का आदेश है, निगम प्रशासन ने बिल का भुगतान कर दिया तो दिक्कत क्या

0 क्यो नहीं दे रहे भुगतान, कैसे चलेगा गरीब श्रमिको का परिवार

बिलासपुर। निगम के निरीह ठेका श्रमिको को 3-3, 4-4 माह से पारिश्रमिक न मिलने के सीजीडीएनए की खबर को नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इसे निदनीय बताते हुए ठेकेदारों की बैठक ले श्रमिको को उनका मेहनताना दिलाने की बात कही है।
मेयर ने कहा कि सीजीडीएनए की खबर से यह मामला उनके संज्ञान में आया है,,,ये बेहद निंदनीय है जब शासन ने निकायों के नियमित कर्मियों को 5 और दैनिक, टॉस्क और ठेका श्रमिको को हर माह के 7 तारीख तक भुगतान करने निर्देश दिया है, और निगम आयुक्त हर माह ठेका श्रमिको का बिल पास करने की बात कह रहे तो फिर इनका पैसा जा कहा रहा है।
उन्होंने कहा को ठेकेदारों की इस तरह की बदमाशी नही चलेगी, सभी ठेकेदारों को इस विषय पर चर्चा के लिए तलब किया गया है, उनसे जानकारी ली जायेगी कि वे हर माह मेहनतकश श्रमिको को भुगतान क्यो नही कर रहे है दिक्कत क्या है और यदि निगम से भुगतान हो रहा तो उन्हें क्यो भुगतान नही किया जा रहा… उनसे चर्चा कर उनके मेहनत के बकाए की राशि का तत्काल भुगतान कराने का काम करेंगे…

पूजा विधानी, मेयर नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *