ब्रेकिंग

मरता है कोई तो मर जाये… टाइप चल रहा प्रशासन, सड़क तक पसरी  वीआर एग्रो की मशीनरी न आरटीओ को मतलब न ट्रफिक पुलिस को

Spread the love



बिलासपुर । वी एग्रो और प्रशासन के अंग कहे जाने वाले ट्रफिक और आरटीओ विभाग के अफसर अब मरता है, कोई तो मर जाये पर उतर आया है। तभी तो सीपत रोड पर चिल्हाटी मोड़ के आगे सड़क तक वी एग्रो कारखाने की मशीनरी बिना किसी डर खौफ़ के फुटपाथ और सड़क तक खड़े रहती है। इससे टकराकर कोई मर जाये हताहत हो जाये किसी को कोई मतलब ही नही है।

ये सीपत रोड क़्क़ दृश्य है आप खुद देखिये कैसे सड़क के दोनों ओर पुटपाथ और सड़क तक कृषि उपकरण और मिक्चर मशीने खडी है।

आरटीओ दफ्तर है पुलिस भी आये दिन यहाँ चेकिंग प्वाइंट लगाकर गाड़ियों की चेकिंग करती है, चालान काटा जाता है, पर न तो रोज यहाँ से आने जाने वाले आरटीओ साहब को ये सब दिखाई दे रहा। पूरा स्विचुवेशन मरता हैं कोई तो मर जाये जैसा है।
ये मशीनरी सामने वी एग्रो कारखाने का है, रुक रुक कर जाम लगता है, सड़क के किनारे गाड़ी उतार नही सकते क्योंकि सड़क तक लाइन से ये मशीनरी खड़ी है।

सीजीडीएनए की टीम ने मौके पर मौजूद केयर टेकर से चर्चा का प्रयास किया, उनसे कारखाने के मालिक का मोबाइल नम्बर मांगा ताकि उनसे चर्चा कर सके, लेकिन केयर टेकर यह कहकर अंदर चले गए कि वे इस सम्बंध में खुद भैया को कई बार बोल चुके है कि इन्हें कारखाने के एंड या किनारे करा दीजिये लोग टोकते है पर उन्होंने कुछ नही बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *