ब्रेकिंग

15 दिन से बिजलीं पानी ठप्प, अब अशोक नगर अटल आवास के रहवासियों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

Spread the love


0 बाल्टी गुंडी लेकर बच्चों के साथ सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
0 कहा बिजलीं पानी दे प्रशासन बन्द हो आमजनजीवन से खिलवाड़

बिलासपुर। बिजलीं पानी के संकट को लेकर आक्रोश बढ़ते जा रहा। शहर के विभिन्न इलाकों से प्रदर्शन की खबरे आ रही है। मंगलवार को अशोक नगर अटल आवास के रहवासियो ने सड़क पर चक्का जाम कर निगम व जिलाप्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आप खुद इन तस्वीरों में देखिए कैसे बिजलीं पानी की समस्या से हलाकान महिलाएं छोटे- कोटे बच्चों के साथ हाथ मे बाल्टी गुंडी और खाली बोतल लेकर सड़क को घेर निगम प्रशासन पानी दो के नारे लगाते खड़ी है।

उनका कहना है कि पिछले 15 दिन से बिजलीं ठप है पानी आ नही रहा वे और उनका परिवार बिजलीं पानी के लिए तरस रहे है। सोमवार को बिजलीं संकट से परेशान सिरगिट्टी के नागरिकों ने तिफरा विद्युत मुख्यालय का घेराव किया था। इसके पहले लिंगियाडीह के नागरिकों ने बिजलीं पानी के संकट को लेकर निगम मुख्यालय विकास भवन और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बिजलीं पानी की मांग की थी।
कांग्रेस ने भी शहर की चरमराई विद्युत व्यवस्था और जलसंकट के विरोध में निगम मुख्यालय में हैंडपम्प उखाड़ और मटकी फोड़ प्रदर्शन कर कलेक्टर को व्यवस्था सुधरवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
यदि बारिश का इंतजार करने के बजाय समय रहते संकट का निदान नही किया गया तो आक्रोश और भी बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *