
। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ( रेरा) ने बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स के भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट अधिनियम के उल्लंघन के पर की गई है।


तय नियम के मुताबिकप्रमोटर को प्रोजेक्ट के आवंटियों से प्राप्त कुल रकम का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना होता है। ये राशि केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत के लिए उपयोग की जा सकती है। इस नियम का उद्देश्य घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और धन के अनुचित उपयोग को रोकना है। प्राधिकरण ने लोविना कोर्ट्स के संचालक द्वारा इस नियम का उल्लंघन और वित्तीय पारदर्शिता में खामी पाए जाने पर लोविना कोर्ट के खरीद-फरोख्त, पंजीयन या लेन-देन पर रोक लगा दिया है। यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक संचालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर निर्धारित शर्तों की पूर्ति नहीं कर दी जाती। रेरा के इस सख्त कदम से अन्य डेवलपर्स तक एक बड़ा संदेश जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



