ब्रेकिंग

और अब डबल लेयर निगरानी की एक और पहल, जोन दफ्तरों में भी होंगे जनदर्शन, राजस्व, पुलिस और ट्रफिक पुलिस के साथ क्षेत्र में भृमण पर करेंगे निरीक्षण

Spread the love

0अतिक्रमण, स्वच्छता, अवैध प्लाटिंग,,ट्रैफिक जाम पर रखेंगे नजर

0 बिना अनुमति निजी बोर खनन पर कार्यवाही के निर्देश

बिलासपुर .ज्वाली नाला फजीहत कांड को रोकने सेकंड लेयर भी तय किया गया है ।निगम आयुक्त ने इसके तहत सभी जॉन दफ्तरों में जॉन कमिश्नर प्रत्येक सोमवार को सुबह 10: से दोपहर 2: बजे तक जनदर्शन का आयोजन करेंगे और जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निराकरण करेंगे।

इतना ही नही जोन कमिश्नरो को प्रत्येक शनिवार को सुबह 8: से दोपहर 12 बजे तक तहसीलदार / नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और यातायात विभाग के साथ अपने-अपने क्षेत्रो विजिट कर सार्वजनिक स्थलों में हो रहे

अतिक्रमण, स्वच्छता जागरूकता, नालियों की सफाई, डेंगू जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, बारिश में जल जमाव एवं निकासी, ट्रैफिक जाम की समस्या, वृक्षारोपण, पेयजल, अवैध प्लाटिंग, कोटपा, मौसमी बीमारी एवं बिना अनुमति के निजी बोर खनन के संबंध में कार्यवाही कर प्रति सप्ताह अनिवार्य रूप से पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया है, वैसे तो अफसरों को सब पता है देखना होगा कि लगातार मीडिया की सुर्खियां बने अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर अब कितनी और क्या कार्रवाई होगी?

क्या डेमेज कंट्रोल से सब वैध हो जाएगा

सवाल यह उठ रहा कि क्या ये डेमेज कंट्रोल है, क्या डेमेज कंट्रोल से सब ठीक और वैध हो जाएगा। क्योंकि ज्वाली नाला अतिक्रमण कार्रवाई और फटकार कांड में अफसरों और खुद एमआईसी सदस्य का बयान है, की कार्रवाई होगी।

कौन भरेगा भात

लोगो का कहना है कि जब कार्रवाई सही है तो एक समाज विशेष को फटकार कांड के बाद रियायत क्यो, और यदि कार्रवाई गलत है तो इन कारोबारियो को हुए नुकसान की भरपाई क्या निगम प्रशासन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *