
बिलासपुर। ज्वाली पुल रोड और लिंगियाडीह में तोड़फोड़ की कार्रवाई से मचे बवाल के बाद शांत पड़े नगर निगम प्रशासन ने रविवार को चाटीडीह रपटा से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क के दायरे में आ रहे ठेले टपरों को हटा और ढहा दिया। सब्जी विक्रेता महिलाओ ने निगम के अफसरों को घेरकर जमकर नारेबाजी करते हुए चबूतरा देने और शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर जमकर हल्ला बोला। अफसरों ने जिन लोगो के पास रसीद है और जो सब्जी बेचने का काम करते है उन्हें पीछे चबूतरा बनाकर देने और शराब भट्टी को हटवाने उचित कार्रवाई करने की बात कही।


सुबह 5 बजे से अमले, एक्सीवेटर और डंपर का काफिला पहुँचने से चांटीडीह सब्जी मंडी और आसपास का माहौल गर्मा गया, पता चलते ही कारोबारी भी पहुँच गए और एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य को भी कॉल कर बुला लिया।
जैसे ही टपरों पर बुलडोजर चला सब्जी विक्रेता महिलाओ ने कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की पर अमले ने चांटीडीह रपटा से लेकर साइंस कॉलेज बम्हर मोड़ तक सड़क के दायरे में आ रहे ठेला टप्पर, टपरी को ढहा ढिया।
अफसरों और एमआईसी सदस्य ने उन्हें आश्वश्त किया कि उन्हें पीछे बाजार में चबूतरा बनाकर ढिया जाएगा। एमआईसी सदस्य ने भी शराब भट्टी को यहाँ से हटाने की मांग का समर्थन कर उचित कार्रवाई की बात कही।
निगम आयुक्त ने लिया जायजा

निगम आयुक्त अमित कुमार भी मातहत स्टाफ के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई का जायजा लेने मौके पर पहुँचे, उन्होंने अफसरो को सड़क के दायरे में आ रहे निर्माणा को हटवाकर सीधी सड़क बनवाने निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?
UncategorizedAugust 6, 2026हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

