
बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयास से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने 9 सड़को के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए शासन ने लगभग 100 करोड़ रुपये आबंटित किया है!

CGDNA की टीम ने शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी के कारण सड़को पर बढ़ रहे ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को लेकर उनसे चर्चा की। बेलतरा विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले 25 साल में शहर की आबादी बढ़ी शहर का विस्तार हुआ! नई – नई कालोनिया बसी सड़को पर वाहनो के दबाव बढ़े पर सड़के नही बढ़ी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को व्यवस्थित यातायात की व्यवस्था देने नई सड़को की प्लानिग और जर्जर और सकरी सड़को के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है!
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण और चौड़ीकरण
00 बसंत विहार चौक से दयालबंद
00 राजकिशोर बजरंग चौक से छटघाट
00 मोपका चौक से छटघाट
00 चाटीडीह RK पट्रोल पम्प से खमतराई होते हुए नागोई तक
00 चाटीडीह RK पेट्रोल पंप से रामायण चौक होते हुए रपटा चौक तक
00 रपटा चौक से लिंगियाडीह राजकिशोर नगर चौक तक
00 साइंस कॉलेज से रपटा चौक तक
00 अशोक नगर चौक से बिरकोना चौक तक
00 मुंगेली नाका- मंगला चौक आजाद चौक से धुरीपारा तक की सड़कों पर चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है! उन्होंने कहा कि ये पीडब्ल्यूडी औऱ नगर निगम की सड़कें है! जिनके व्यवस्थित और चौड़ीकरण होने से आमजन मानस को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी
0000
सुशांत शुक्ला
विधायक, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 24, 2026नाबालिग छात्रा के अपहरण और दैहिक शोषण के मामले में सेंट जेवियर के खिलाफ फूटा आक्रोश, सर्वसेन/ श्रीवास समाज के नेतृत्व में सर्वसमाज ने जंगी प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट, राष्ट्रपति और राज्यपाल और के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की फांसी और सख्त कार्रवाई की मांग
UncategorizedJune 23, 2026युक्तियुक्तकरण, जनदर्शन और सुशासन, फिर भी 3 साल में नही मिले मास्टर, चितावर मिडिल स्कूल की छात्राओं ने फिर कलेक्ट्रेट पहुंच मांगा टीचर…
UncategorizedJune 23, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल की चारदीवारी के अंदर पत्थर से हमला कर विचाराधीन बंदी की हत्या, बिन सजा-सजाए मौत, जिम्मेदार कौन…
UncategorizedJune 23, 2026लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी से दर्जन भर मौतों की खबर से फिर जागा न्यायधानी का निगम, मुख्यालय दफ्तर के ठीक बगल के काम्प्लेक्स के दो फ्लोर पर चल रहे ऑक्सिडेशन क्लासेस का लिया जायजा, कबूली खामियां…

