
बिलासपुर,,,, गुरुवार को कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ अभद्रता के मामले में दूसरे दिन शुक्रवार को भाजयुमो के सिविल लाइन घेराव व प्रदर्शन में मुट्ठीभर पदाधिकारी व कर्तकर्ता ही पहुँचे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल के निवास के सामने से नारेबाजी करते सिविल लाइन थाना पहुँचे,

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सीएसपी निमितेश सिंह को ज्ञापन सौंप दोषी कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।



