ब्रेकिंग

ऑटो रिक्शा और आरोपी के हुलिए के आधार पर युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस ने की कार्रवाई…!

Spread the love

बिलासपुर – न्यायधानी के रेलवे इलाके में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में तारबाहर पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सिटी कोतवाली क्षेत्र की युवती गत 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने श्रीकांत वर्मा मार्ग के कुंदन पैलेस गई थी। कार्यक्रम शुरू न होने के कारण वह बाहर सड़क पर खड़ी थी, इसी दौरान एक ऑटो चालक वहां पहुँचा और उसे शहर घुमाकर वापस कुंदन पैलेस छोड़ने का झांसा दिया। जिससे युवती उसके ऑटो में बैठ गई। आरोपी ऑटो चालक उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो की ओर ले गया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर ऑटो चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंच पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तारबाहर टीआई रविशंकर तिवारी पीड़िता द्वारा बताए गए ऑटो और आरोपी के हुलिए के आधार पर मातहतों को सक्रिय किया तो आरोपी ऑटो की पहचान चालक करण दरभे के रूप में हुई और कुछ देर बाद उसे रेलवे क्षेत्र से ही दबोच लिया गया। पुलिस ने सरकण्डा खमतराई निवासी 23 वर्षीय आरोपी ऑटो चालक करण दरभे  पिता जवाहर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया।

रविन्द्र तिवारी, टीआई थाना तारबाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *