0 घायल ठेकेदार सिम्स में भर्ती चल रहा उपचार
0बुलेट और बाइक में सवार थे हमलावर


बिलासपुर – अब रात बिरात आवागमन भी मुश्किल हो गया। तोरवा क्षेत्र के ग्राम ढेका के पास सरेराह एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट के मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
वारदात गया 14 जून की रात करीब 8:20 बजे मस्तूरी रोड के दर्रीघाट पुल के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार,लेबर ठेकेदार विकास तिवारी गत 14 जून की रात काम करने के बाद जयरामनगर से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। दर्रीघाट पुल के पास कुछ लड़के चेहरे पर गमछा लपेटे खड़े थे। विकास जैसे ही उनके बगल से गुजरा वे लोग बुलेट और बाइक से उसका पीछा करने लगे और ढेका के पास ओवरटेक कर रोक विकास की बाइक को रोक अचानक लोहे के रॉड, डंडों और मुक्कों से विकास पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर उसे जख्मी कर उसके रकम से भरा बैग लूट उसके मोबाइल सेट को पटककर तोड़कर फरार हो गए, राहगीरों और आसपास के लोगो ने
उसके परिजनों को सूचना दे घायल विकास को डायल 112 की मदद से सिम्स में लाकर भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

