ब्रेकिंग

सुपरविजन सर्टिफिकेट जमा करने के बाद भी अवैध निर्माण 4 आर्किटेक्ट को नोटिस, निगम कमिश्नर ने बैठक ले दी चेतावनी कहा अवैध निर्माण पर अब आर्किटेक्ट होंगे दोषी की जाएगी कार्रवाई

Spread the love

0 कहा संबंधित जोन और इंजीनियर पर भी होगी कार्रवाई
0 बोले अब लाइसेंस किये जायेंगे निलंबित

बिलासपुर- नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने सुपर विजन सर्टिफिकेट जमा करने बावजूद अवैध निर्माण होने पर आर्किटेक्ट विकास सिंह,मेघराज देवांगन,हर्षद गुप्ता और पंकज सोनी को नोटिस जारी किया है।
उन्होंने शहर के रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट की बैठक लेकर फिर चेतावनी दी कि वे नक्शा पास करा कर फुर्सत न हो मौके का जायजा ले अवैध निर्माण को रोके, उन्होंने सभी आर्किटेक्ट सुपर विजन करने और अवैध निर्माण पाएं जाने पर आर्किटेक्ट का लाइसेंस निलंबित करने चेतावनी दी।
निगम कमिश्नर ने सभी आर्किटेक्ट से कहा कि शहर को सुंदर और टीएनसी के अनुरूप बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। आर्किटेक्ट ,इंजीनियर इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि भविष्य में सिटी डेव्लपमेंट प्लान एवं प्रस्तावित रोड की चौडाई को ध्यान रखने में रखते हुए भवन निर्माण अनुमति के लिए मानचित्र तैयार करें। भवन निर्माण अनुमति में पार्किंग हेतु छोड़ी गई भूमि पर पार्किंग का ही निर्माण किया जाए। पार्किंग स्थल पर किसी प्रकार का आवासीय / व्यवसायिक निर्माण नहीं किया जाए। निगम कमिश्नर ने कहा की अवैध निर्माण पर समय रहते कदम नहीं उठाने पर जोन और इंजीनियर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *