

बिलासपुर। मुंगेली जिलान्तर्गत फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम सिपाही के हेमंत कुमार ने राज्यपाल को पत्र भेजकर शिक्षको के युक्तियुक्तकरण की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के दो उपमुख्यमंत्री के अतिशेष पद को भी युक्तियुक्त-करण की तर्ज पर समाप्त करने की मांग कर खलबली मचा दी है।
राजभवन के पते पर राज्यपाल रमेन डेका को भेजा गया पोस्टकार्ड जमकर वायरल हो रहा है। हेमंत ने राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के होते हुए दो अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री है जिनके वेतन, भत्ते से लेकर सुख्ता व्यवस्था इत्यादि में व्ययभार अधिक होने के कारण शिक्षा व 57,000 शिक्षक भर्ती में वित्त की समस्या आ रही है जिसे कम करने के लिए स्कूलो का युक्तियुक्तकरण कर स्कूलों को बंद नही पड़ोस के स्कूल में समायोजित करने की बात कही जा रही तो ये क्यो नही। उन्होंने सरकार के वित्तीय भार/व्ययभार को कम करने उपमुख्यमंत्रियों के वेतन भत्ता में कटौती कर इन पदों को समाप्त कर शिक्षा व्यवस्था को बचाने की मांग की है, की जब 1 मुख्यमंत्री है तो फिर 2 उपमुख्यमंत्री और उनके वेतन भत्ते पर इतना खर्च क्यो।
आप भी उस पोस्टकार्ड को देख लीजिए जिसमे हेमंत ने राजपाल से इस आशय की मांग की है…





