ब्रेकिंग

एमडी, सचिव तक आकर चले गए नही सुधरी चरमराई विद्युत व्यवस्था, पूछ रहे जरहाभाठा मगरपारा और तालापारा के लोग कब आएगी बिजलीं, 8 बजे की गई बज गए 12

Spread the love
जरहाभाठा मंझवापारा

0 नही उठाते फोन अफसरों के गैरजिम्मेदाराना अफसरों के रवैये से भड़क रहा आक्रोश

0 नागरिक और कांग्रेस पार्टी तक कर चुके लगातार आंदोलन कोई फर्क नई

बिलासपुर । गड्ढेदार सड़के, गड्ढों में भरा पानी ठप बिजलीं ये तस्वीर है हमर बिलासपुर स्मार्ट सिटी की। रात 8 बजे से मगरपारा, मंझवापारा, जरहाभाठा इलाके की बिजलीं ठप्प पड़ी है। घरों से लेकर सड़को तक अंधेरा पसरा है, दरिया बनी सड़को पर लोग गाड़ियों की हेडलॉइट के भरोसे आवागमन करने विवश है, 4 घण्टे हो गए 12 बज गए पर लाइट नही आया, लोग उमस भरी गर्मी में लाइट आने के इंतजार में सड़कों पर भटक रहे। जिम्मेदार अफसर समस्या सुनना तो दूर फोन तक नही उठा रहे।
जरहाभाठा मंझवापारा के जुझारू कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी ने बताया कि कार्यपालन अभियंता का मोबाइल ही बन्द है, जेई फोन उठा रहे न फ्यूज काल सेंटर वाले शिकायत करे तो किससे करे।
पब्लिक ने आंदोलन किया कांग्रेस ने महाघेराव किया, बिलासपुर की चरमराई विद्युत व्यवस्था की गूंज राजधानी रायपुर तक पहुची, सचिव और एमडी भी आये और गए पर विद्युत व्यवस्था पटरी पर नही आ सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *