ब्रेकिंग

कांग्रेस, एनएसयूआई के बयान और प्रदर्शन से गरमाया पीडब्ल्यूडी नकल कांड, सकते में आई पुलिस आरोपी बहनों को लेना पड़ा रिमांड पर

Spread the love

बिलासपुर । पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाइटेक नकल का मामला हाईप्रोफाइल हुआ तो सकते में आई पुलिस को गिरफ्तार युवतियों को रिमांड पर लेना पड़ा। पुलिस इस संगठित अपराध के सन्देह में नकल रैकेट से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच करने की बात कह रही है…..

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में ये तथ्य सामने आया कि आरोपी युवतियों ने परीक्षा से करीब 8 से 10 दिन पहले हाईटेक इक्विपमेंट, डिवाइस, कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदे थे, परीक्षा के दिन भी दोनों एक और खास डिवाइस खरीदने हाथ पैर मार रहे थे लेकिन डिवाइस उपलब्ध नहीं था, एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले को ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की तरह देखा जा रहा है। पुलिस हर एक कॉल डिटेल, गैजेट्स की खरीद-फरोख्त, नेटवर्क और संभावित लिंक की जांच कर रही है। इस रैकेट में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा……

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *