ब्रेकिंग

आये थे स्कूल में पढ़ने, लगा दिया धान साफ करने,  वायरल वीडियो से मची फजीहत गुरुजी निलंबित

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के सिलादेही शासकीय प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने पढ़ाने के बजाय बच्चों को धान साफ कराने लगा दिया, वीडियो वायरल होते ही मची फजीहत के बाद डीईओ ने गुरुजी को निलंबित कर दिया।

के वायरल वीडियो से शिक्षा जगत का धुर्रा बिगड़ गया। मामले के संज्ञान में आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
वायरल वीडियो सोमवार 14 जुलाई के दोपहर करीब 12 बजे की है, बताया जा रहा कि जिला पंचायत की शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष गगन जयपुरिया स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुचे तो कक्षा चौथी और पांचवीं में पढ़ने वाले बच्चे धान की छंटाई कर रहे थे, कक्षा में सहायक शिक्षक एलबी गोपी कुमार तिवारी भी मौजूद थे।
विद्यालय में कुल तीन शिक्षक पदस्थ हैं, जिनमें से एक अर्जित अवकाश पर थे बाकी दो शिक्षकों में से एक गोपी कुमार तिवारी ही बच्चों को धान साफ करने का निर्देश देते पाए गए। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि यह काम वे शिक्षक के कहने पर कर रहे थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर पंचनामा तैयार कर स्कूल के प्रधानपाठक और एक अन्य शिक्षक को बुलाया गया। पंचनामा रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया।
जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी भारद्वाज ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट में
दोष सिद्ध होने पर सहायक शिक्षक गोपी कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वे मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बम्हनीडीह में उपस्थिति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *