
बिलासपुर,,, न्यायधानी के नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर अनुभव सिंह को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने निलंबित कर दिया है! उन पर मुंगेली नगर पालिका में पदस्थापना के दौरान लेबर सप्लाई टेंडर में भारी अनियमितता का मामला सामने आया था! इसके बाद उन्हें यहां बिलासपुर भेज दिया गया जहाँ उन्हें जोन क्रमांक 5 का कमिश्नर बनाया गया था। इस मामले में अनुभव सिंह को गत 9 अप्रैल 2024 को शासन ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया, और उनका जवाब संतोषजनक न होने पर शासन ने जांच बिठाई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। गत शुक्रवार को नगरीय प्रशासन के अवर सचिव अजय तिर्की ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया।
निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन क्षेत्रीय कार्यालय होगा।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026SS Public School पर NSUI का बड़ा घेराव: जांच में देरी, अफसरों की जवाबदेही पर सवाल, भवन सुरक्षा को लेकर निगम-शिक्षा विभाग को चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चरणबद्ध आंदोलन…
UncategorizedJuly 14, 20263 आरोपियों को मां मौसी के तर्ज पर थाने से छोड़ने और फरार घोषित करने के आरोप में कोनी थाने के ASI उमेश उपाध्याय को SSP ने किया निलंबित… मामला अंतर्राज्यीय डीजल चोरी कांड का…
UncategorizedJuly 12, 2026मछली चोरी की रंजिश बनी मौत का जाल: स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, खेत में दौड़ाकर युवक की निर्मम हत्या, साथी ने भागकर बचाई जान, गांव में सनसनी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी…
UncategorizedJuly 11, 2026तोखन साहू से मिले नव-नियुक्त एल्डरमैन योगेश बोले, विकास और जनसेवा के लिए मांगा मार्गदर्शन…

