ब्रेकिंग

स्कूल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या फिर किराये का मकान? जांच में खुली एसएस पब्लिक स्कूल की परतें, लाइब्रेरी में खामियां, स्टोर में किताब-यूनिफॉर्म, सीबीएसई के नाम पर पढ़ाई, मैदान गायब, फीस वसूली और प्रबंधन समिति पर भी उठे गंभीर सवाल….

Spread the love

बिलासपुर,,,,  निजी स्कूलों में मनमानी और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच एसएस पब्लिक स्कूल की जांच करने पहुंची जांच समिति को मौके पर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं…. ABO दीप्ती गुप्ता और संकुल प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान शिकायतों को प्रथम दृष्टया सही पाया…. जांच में लाइब्रेरी के नाम पर व्यवस्थित व्यवस्था नहीं मिली…. जबकि कथित स्टोर रूम में स्कूल यूनिफॉर्म और निजी प्रकाशकों की किताबें रखी मिलीं….

स्कूल परिसर में ही यूनिफॉर्म और पुस्तकों की रेट लिस्ट भी प्रदर्शित मिली….
पालकों ने जांच दल को बताया कि बच्चों को CBSC के नाम पर पढ़ाया जा रहा है! जबकि स्कूल की मान्यता को लेकर भ्रम की स्थिति है! अभिभावकों ने यह भी बताया कि निजी प्रकाशकों की किताबें और यूनिफॉर्म स्कूल से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है! जांच में यह भी सामने आया कि भवन के ऊपरी हिस्से में किरायेदार रह रहे हैं! तथा बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त मैदान उपलब्ध नहीं है!अभिभावकों ने निशुल्क पुस्तकों का वितरण नहीं होने, हर वर्ष फीस बढ़ाने, एक्टिविटी फीस के नाम पर 5 हजार रुपए वसूले जाने तथा प्रत्येक माह 10 तारीख के बाद फीस जमा करने पर प्रतिदिन 10 रुपए लेट फीस लेने की भी शिकायत की…. निरीक्षण के दौरान नोटिस बोर्ड पर लेट फीस संबंधी सूचना भी लगी मिली….
जांच की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही… कि स्कूल प्रबंधन समिति के गठन को लेकर भी सवाल खड़े हुए…. प्राचार्य जांच दल को प्रबंधन समिति से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके…. जांच समिति ने सभी बिंदुओं का प्रतिवेदन तैयार कर सक्षम अधिकारियों को सौंपने की बात कही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *