
00 जॉन अध्यक्ष नादम ने कहा गरीबो से उगाही बर्दाश्त नही
00 फटा पोस्टर निकलां नटवर टाइप हो गया मामला
बिलासपुर,,, जोन क्रमांक 5 में बिन पैसा सब सून ये हम नही खुद जॉन के अध्यक्ष रंगा नादम कह रहे गई! मामला जोन दफ्तर में हुई गाली गलौच और झूमा झटकी का है! जॉन अध्यक्ष का कहना है! कि लगातार राजस्व निरीक्षक द्वारा ऐसे गरीब लोगों से राशन कार्ड बनाने 2-2, 3–3 हजार की उगाही करने शिकायत मिल रही थी! वे 3 बार चेतावनी भी दे चुके थे! पर उगाही नही थमी जिसके कारण वे उन पर भड़के थे! उन्होंने साफ कहा कि वे गरीबो से उगाही कतई बर्दाश्त नही करेंगे…
निगम का जॉन क्रमांक 5 इन दिनों जमकर चर्चा में है! करीब माह भर पहले कतियापारा के एक नागरिक ने CGDNA के संवाददाता को कॉल बताया कि कतियापारा- जूना बिलासपुर इलाके में जॉन दफ्तर के कर्मचारी निर्माणाधीन भवनों के मालिकों को हड़काकर उगाही कर रहे है! हमने जब उनसे कहा कि वे माइक पर अपनी बात रखे तो उन्होंने इससे संकट बढ़ने और काम लटकने का हवाला दे सामने आने से मना कर दिया…
लेकिन जो हो रहा वो राशन कार्ड के इस झगड़े से खुलकर सामने आ गया, पुष्टि हो गई। जॉन अध्यक्ष के इस आरोप के बाद मामला बेहद गम्भीर हो गया है! वे खुले तौर पर उगाही का आरोप लगा रहे…

ये भी ब्लंडर है!
इसी जॉन कार्यालय का इससे भी एक ब्लंडर मामला सामने आया है!हुआ यूं कि निगम के एक पदाधिकारी ने अपने एक परिचित को राशन कार्ड बनवाने भेजा कि मेरा नाम बता देना, यहां के धुरंधरों ने उनसे भी राशन कार्ड बनाने 700 रुपया झटक लिए!

मैंने ऐसा कुछ नही किया मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा, सच्चाई ये है कि मैं गरीबो के लिए लड़ा की उनका हक न मारा जाए, उनसे 22, 3-3 हजार की मांग होती थी उसी का विरोध किया, गरीबो के पास खाने का पैसा नही वे कहा से 2-3 हजार दे, 3 बार वार्निंग भी दी, जनता का प्रतिनिधि हु शिकायत मिलेगी तो हड़काउंगा ही, पर ऐसा कुछ नही किया!
रंगा नादम
पार्षद एवं जॉन अध्यक्ष
जोन क्रमांक-5
पंडित देवकीनन्दन औषधालय परिसर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedJuly 26, 2026खाद्य विभाग के वाशिंग मशीन में फर्जी नाम जोड़ने और राशन घोटाले के आरोप धुलने का हल्ला, दागी संचालको को दोबारा संचालन की अनुमति देने पर उठ रहे सवाल…
UncategorizedJuly 22, 2026राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसजनों ने नेहरू चौक पर जंगी प्रदर्शन कर फूंका पुतला, AIDSO ने भी कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दोषियों के गिरफ्तारी की मांग…
UncategorizedJuly 22, 2026दिवंगत छेदी लाल शुक्ला की स्मृति में शुक्ला परिवार ने सेजस लाल बहादुर शास्त्री स्कूल को दान में दिया वाटर कूलर…
UncategorizedJuly 21, 2026राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने देशभर में महासंकल्प: भरत महाराज बोले—40 करोड़ हस्ताक्षर, दिल्ली कूच और चरणबद्ध जन आंदोलन से केंद्र सरकार पर बनेगा निर्णायक दबाव, गौहत्या पर केंद्रीय कानून हमारी प्रमुख मांग….

