ब्रेकिंग

देवि गंगा लहर तुरंगा की धुन के साथ घाटों में हुआ भोजली का विसर्जन, पचरी घाट में हुआ भव्य आयोजन लगा मेला…

Spread the love



बिलासपुर,,,  छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति का पर्व भोजली शहर

समेत अंचलभर में मनाया गया! हरियाली और मित्रता के अटूट बंधन

के इस पर्व पर जूना बिलासपुर विसर्जन स्थल पर छत्तीसगढ़ी लोक

संस्कृति एवं कला मंच के द्वारा आयोजित भोजली महोत्सव की धूम रही! इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पर्व की महत्ता को बताया!
             

नगर विधायक का सम्मान करते मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक

नगर की प्रथम महिला नगर निगम की मेयर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी और जोन क्रमांक 5 के अध्यक्ष रँगा नादम विशिष्ट अतिथि रहे! नगर विधायक अग्रवाल ने इस एतिहासिक विसर्जन स्थल,

भोजली महोत्सव की परम्परा और इसकी महत्ता बताई! इस अवसर पर कोटा करगीकला के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी!

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भोजली समितियों और कलाकारों का नगर विधायक ने मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया! वही समिति के पदाधिकारियों ने अभ्यागत अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया!


              समितियां बाजे गाजे के साथ भोजली गीत गाते घाट पर विसर्जन के लिए पहुँचे जहां मेले जैसा माहौल रहा!

बाइट,,, अमर अग्रवाल नगर विधायक


बाइट,,, देवेंद्र पाठक मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *