
बिलासपुर,,, महाकाल के एक भक्त ने मौत हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है। चाकू के 17 वार से लगभग मृत हो चुके युवक को सिम्स के डॉक्टरों एक नई जिंदगी दी है।


ज़िंदगी और मौत के बीच लटक रहे 19 वर्षीय युवक की कहानी सुनकर हर कोई सिहर उठेगा। घटना 31 जुलाई की है। चोरभट्टी के पास मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक पर बेरहमी से 17 बार चाकू से वार किया गया।

खून से लथपथ युवक को जब सिम्स लाया गया, तब उसकी सांसें टूट-टूटकर चल रही थीं। छाती में गहरे घाव से फेफड़े फट चुके थे, हवा पूरे शरीर की त्वचा के नीचे फैल गई थी, और पेट के अंदरूनी हिस्से भी चाकू के वार से छलनी हो गए थे।

एक पल की देरी उसकी जान ले सकती थी। तभी सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद तामकनंद और पीजी डॉक्टर गरिमा ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. भावना रायजादा, डॉ. शीतल, डॉ. प्राची और नर्सिंग स्टाफ की सिस्टर मीना ने जान की बाज़ी लगाकर साथ दिया।

ऑपरेशन में डॉक्टरों ने कट चुकी आंत को जोड़ा, फटे डायफ्राम की मरम्मत की और फेफड़ों को फिर से सांस लेने लायक बनाया। कई घंटे की जद्दोजहद के बाद ऑपरेशन सफल रहा और मौत को मात देकर युवक ने फिर से आंखें खोलीं। आज वह पूरी तरह स्वस्थ है और अपने घर लौट चुका है और ज़िंदगी की दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…
UncategorizedAugust 19, 2026चलती बस से महिला यात्री के गले से जेवर झटककर भागने वाले 7 महिला समेत 9 आरोपी बाकीमोगरा से पकड़ाए, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…



