
बिलासपुर/ अब नगर निगम के चर्चित संपदा शाखा से महत्त्वपूर्ण फाइले गायब होने का मामला सामने आया है। दुर्ग से लीज नवीनीकरण के लिए 6-7 बार दौड़ लगा चुके प्रियांशु ने निगम प्रशासन की अव्यवस्था को कोसते हुए बहुचर्चित बदामकाण्ड का हवाला देते हुए कहा कि अब बादाम का ही सहारा है,,, लगता है तभी जिम्मेदार जागेंगे,,,!

पिछले कुछ दिनों ने नगर निगम मुख्यालय के थर्ड फ्लोर का संपदा शाखा जोरदार चर्चा में है,,, हाल ही में यहां एक दलाल के बाबू की कुर्सी में बैठकर महत्वपूर्ण फाइलों को उलट-पलट करते मीडिया में तस्वीरे और खबरे आई थी।
मीडिया में इस आशय की खबरें प्रसारित होते ही निगम के अफसरों का जत्था दौड़ते भागते थर्ड फ्लोर संपदा शाखा पहुँचा, अफसरो ने किया कुछ नही फाइलों को उलट पलटकर देखा और फाइलों की लिस्टिंग करने का निर्देश देकर अपने अपने चेंबर में लौट आये,
सवाल यह उठ रहा कि जब सब ओके है तो फाइलिंग को सूचीबद्ध करने का निर्देश क्यो…

रही- सही कसर प्रियांशु ने पूरी कर दी जिससे जाहिर हो गया कि दलालों के खुली एंट्री और महत्त्वपूर्ण फाइलों को उलटने पलटने के दौरान फाइलें गायब तो हुई है, क्योकि प्रियांशु कुशवाहा का कहना है कि वे दुर्ग से 6-7 बार यहाँ लीज नवीनीकरण के लिए आ चुके है, यहां कोई काम नही हो रहा चार बार उनका नाम नॉट कर पेशी दे चुके है, बताया गया कि उनकी फ़ाइल ही गुम गई है नही मिल रही, कॉल कर जब फाइल मिलने की बात कही गई वे फिर आये फिर फाइल नही मिलना बता रहे, थकहार कर प्रियांशु ने कहा अब क्या कर सकते है बादाम का ही सहारा है लगता बै अब बादाम ही लिखकर आना पड़ेगा…
सीजीडीएनए की टीम ने यहाँ लीज नवीनीकरण और दुकान, मकान आबंटन के बाद दस्तावेज न मिलने पर धावा बोला जिनकी भीड़ लगी रही…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

