ब्रेकिंग

संत रविदास के विचारों से सजे समरसता के दीप, भाजपा मध्य मंडल देवेंद्र पाठक और नवनियुक्त एल्डरमैन योगेश बोले ने पांच मंदिरों में पूजन-अर्चन कर सामाजिक एकता, समानता और सद्भाव का दिया संदेश….

Spread the love

बिलासपुर,,,, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी समरसता अभियान की शुरुआत की गई…. इसी क्रम में भाजपा मध्य मंडल बिलासपुर के तत्वावधान में रविदास चौक स्थित संत रविदास मंदिर (करबला) में सुबह 8:30 बजे पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन एवं संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया….
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मंडल संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा, मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री दीपक साहू, नवनियुक्त एल्डरमैन योगेश बोले, वार्ड 35 के पार्षद आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संत रविदास समाज के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे….
समरसता अभियान के संयोजक शंकर अहिरवार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है! अभियान के तहत मध्य मंडल क्षेत्र के पांच संत रविदास मंदिरों में पूजन-अर्चन, दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया….
इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा अहिरवार, प्रेम रायकर, विनीत वाल्मीकि, संपत अहिरवार, अनिल चौहान, अजीत मिश्रा, राकेश ठाकुर, छेदी कश्यप, कीर्तिवर्धन गुप्ता, गणेश दनके, बबला सारथी, विनय निर्मलकर, विष्णु देवांगन, विक्की यादव, दुकालू अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने तथा संत रविदास जी के आदर्शों को समाज में आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *