ब्रेकिंग

पूर्व सीएम भूपेश की ललकार से सरसराई सरकार, मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु मांगने वाले सूरजपुर के भाजपा नेता के दरवाजे आधी रात एम्बुलेंस लेकर पहुँचे मंत्री- विधायक कराया एम्स में भर्ती

Spread the love

0 2 साल पहले पीएम मोदी की सभा में जाते समय हुए थे हादसे के शिकार

0कोई नही ले रहा था सुध, पूर्व सीएम के बयान ने दी संजीवनी

0 भूपेश है तो भरोसा है, या सबका साथ सबका विकास

रायपुर। सड़क हादसे में दिव्यांग हुए भाजपा नेता विशंभर यादव के इक्चामृत्यु की गुहार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल की ललकार ने भाजपा की नींद उड़ा दी। बताया जा रहा कि इंटरनेट मीडिया में पार्टी की जमकर किरकिरी होने से मामले के तूल पकड़ते ही भाजपा के मंत्री और विधायक सक्रिय हुए और यादव को देर रात एंबुलेंस से रायपुर लाकर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज जारी है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान की ताकत को जाहिर कर दिया और इक्छा मृत्यु की मांग कर रहे विशम्भर और उसके परिवार को संजीवनी दे दी।
बताया जा रहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल द्वारा भाजपा नेता विशम्भर का रायपुर में विश्वस्तरीय उपचार कराने का जिम्मा लेने के बयान के बाद पार्टी की जमकर हुई किरकिरी के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और अन्य पदाधिकारी बिशंभर यादव के गांव तेलईकछार पहुंचे। वहां यादव ने दो टूक कहा कि लगातार उपेक्षा के कारण उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है।

इसके बाद नेताओं ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रायपुर भेजा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। करंट इतना तगड़ा लगा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उनका हालचाल जानने एम्स रायपुर पहुंच गए, उन्होंने आईसीयू में भर्ती यादव से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके हालात और इलाज की जानकारी ली। मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए और यादव को आश्वासन दिया कि सरकार और संगठन दोनों उनके साथ हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता विशम्भर करीब दो साल पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जाने निकले थे, बेमेतरा के पास हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए स्थायी दिव्यांग हो गए। उनके इलाज में जमा पूंजी खर्च हो गई, आर्थिक तंगी और संगठन की उपेक्षा से व्यथित होकर उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी थी।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी मिलने पर बयान दिया कि वे उनका यहाँ रायपुर में विश्वस्तरीय उपचार कराएंगे उनका ये बयान इतना झन्नाटेदार रहा कि दो साल बाद उनकी पूछपरख बढ़ गई पार्टी संगठन के नेता मंत्री एम्बुलेंस लेकर आधी रात उनके घर का दरवाजा खटखटाने विवश हो गए और पूर्व सीएम का ये बयान उनके लिए जीवनदायनी बन गया। अब ये आने वाला समय बताएगा कि सत्तासीन नेता और सरकार उनका कब तक और कितना इलाज कराएंगे और इस वाकये से क्या कितना सबक लेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *