ब्रेकिंग

व्यवसायिक को आवासीय कर दे बाबा वैद्यराज की तिकड़ी,पर्दा है परदा, ज्वाली नाला रोड पर आडवाणी की पूरी अवैध बिल्डिंग में तनवा दी ग्रीन नेट, कह रहे निगम के बावा वैधराज शटर हटा बना रहे आवासीय*

Spread the love

बिलासपुर। ज्वाली नाला वैकल्पिक रोड के अवैध निर्माण के तोड़फोड़ के दौरान मेयर और उनके पति ने ऐसा फटकारा की प्रशासन को यहां कार्रवाई बन्द कर अमले को तोड़फोड़ के लिए चिंगराजपारा-लिंगियाडीह भेजना पड़ा। अफसरों ने यहाँ कैंसर पीड़ित बच्चे के परिवार के मकान को तोड़ और मुसीबत खड़ी कर दी। बच्चे की मौत से बिफरे परिजन और मोहल्लेवासियों ने लिंगियाडीह से लेकर कलेक्ट्रेट तक दमाल मचा कलेक्ट्रेट में शव लेकर प्रदर्शन किया। रसूखदारों को बख्शने और गरीबो के मकानों को तोड़ने के आरोपो से घिरे निगम प्रशासन ने कांव कचर और जमकर हुई फजीहत के बाद कार्रवाई पर ही रोक लगा दी। इधर मामला शांत होने पर ज्वाली नाले के किनारे दो आवासीय नक्शे पर तने चर्चित 3 मंजिला काम्प्लेक्स के निर्माणकर्ता ने पूरी निर्माणाधीन बिल्डिंग को ही ग्रीन नेट से ढंक दिया।

जबकि निगम के बाबा बैद्यराज कह रहे कि भवन निर्माता शटर को हटवा इसे आवासीय बना रहे। इन तस्वीरों में आप भी देखिए कि बाबा बैधराज के इस दावे में कितनी सच्चाई है…

सुरेश शर्मा, भवन शाखा अधिकारी, नगर पालिक निगम बिलासपुर

कौन दे रहा दिमाग

सवाल यह उठ रहा कि इस चर्चित 3 मंजिला व्यवसायिक काम्प्लेक्स जो आवासीय नक्शे पर तना है, और जिसका निस्तारी रोड पीछे तेलीपारा सपना चश्मा घर वाली गली में है। वहाँ इस पूरी तरह अवैध निर्माण को व्यवसायिक से आवासीय बनाने के फार्मूले वाला दिमाग काम्प्लेक्स के निर्माता को दे कौन रहा है।

हम देख लेंगें


बताया जा रहा कि पॉवर हाउस से ऐसा ही इशारा मिला है कि टेंशन लेने का नही हम बैठे है, मामला ठंडा होते तक बस शांति बनाए रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *