ब्रेकिंग

फोर्जरी के लिए चर्चित बिलासपुर तहसील पर फिर लगा फर्जी EWS प्रमाण पत्र का दाग, मामला फर्जी दस्तावेज के सहारे 3 छात्राओं के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का

Spread the love

00 बयान दर्ज कराने पहुंची छात्राएं और परिजन…

00 कौन दे रहा दिमाग सब पसरे कहा हमे तो ऑनलाइन मिला प्रमाण पत्र

बिलासपुर ,,,, सिम्स में 3 छात्राओं के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश का मामला तुल पकड़ने लगा है! चर्चित बिलासपुर तहसील इसको लेकर फिर सुर्खियों में है! सोमवार को तहसील कार्यालय में छात्राओं और उनके परिजनों और अधिवक्ता का बयान दर्ज किया गया!


ये मामला तब प्रकाश में आया जब EWS के 3 प्रमाण पत्रों की क्योंरि के लिए तहसील कार्यालय भेजा गया! जहां से परीक्षण उपरांत जवाब भेजा गया कि उनके कार्यालय से ये प्रमाण पत्र बने ही नहीं है!
इस घटना ने जाहिर कर दिया कि बिलासपुर तहसील कार्यालय में जमीनों की ही नहीं प्रमाण पत्रों के नाम पर भी खुली दलाली चल रही है!

4 माह पहले किया था आवेदन अभी बना

जिन छात्राओं के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र बनने का मामला सामने आया है! उनका कहना है! कि उन्होंने वकील के माध्यम से 4 माह पहले EWS प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था! जो उन्हें बनकर मिला है! उन्होंने तय प्रक्रिया और वकील के मांग पर दस्तावेज के लिए आवेदन किया था!

2 नायब तहसीलदारों पर उठ रही उंगलियां…

वर्तमान में बिलासपुर तहसील में प्रकृति ध्रुव अतिरिक्त तहसीलदार है! इसके पहले उनकी जगह राहुल शर्मा यहां पदस्थ रहे इन्हीं के दफ्तर की आईडी से ये प्रमाण पत्र जारी हुआ है! पर अतिरिक्त तहसीलदार ध्रुव इससे इंकार कर रही है! उनका कहना है! कि आवेदन उनके रीडर के जरिये आया है! वहीं रीडर का कहना है! कि उनके पास कोई आवेदन ही नहीं आया जबकि अधिवक्ता और आरोपित छात्राएं इन्हीं के कार्यालय में आवेदन देने की बात कह रही है!
कुल मिलाकर पूरा मामला गडमड है! पर सवाल तो चर्चित तहसील कार्यालय पर उठ रहे है! क्योंकि मामला होनहार विद्यार्थियों का हक मारने का है! जिनके चक्कर में वे मेडिकल में प्रवेश से वंचित हो गए!
अब देखना होगा कि बिलासपुर तहसील पर लगे इस कालिख को शासन प्रशासन धोने का प्रयास करेगा या कुछ ठोस पहल करेगा जो नजीर बन सके, और बिलासपुर तहसील की खोई हुई प्रतिष्ठा फिर से प्रतिस्थापित हो सके…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *