ब्रेकिंग

बिलासपुर स्मार्ट सिटी में दफ्तर छोड़ कुछ भी स्मार्ट नही, केंद्र से कितना फंड आया,,, किस कार्य मे कितना खर्च हुआ न प्रबंधक तकनीकी बता पा रहे न बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अकांउट अफसर…

Spread the love

बिलासपुर,,,, करोड़ों रुपए पानी में बहाने के बाद भी बिलासपुर में विकास भवन स्थित स्मार्ट सिटी के दफ्तर के अलावा और कुछ भी स्मार्ट नहीं है! लगातार अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे… केंद्रीय राज्यमंत्री, और नगरीय प्रशासन के दायित्व वाले उप मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी में हुई… अनियमितताओं की जांच कराने का जुमला फेंका पर हुआ कुछ नहीं… आलम यह है! कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को शहर को स्मार्ट बनाने अब तक कितना फंड आया कहा कहा और किस किस मद में कितना खर्च हुआ… किसी को कुछ पता नही है।

CGDNA न्यूज ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक तकनीकी व नगर निगम के चीफ इंजीनियर राज कुमार मिश्रा से अब तक शासन से अब तक शर को स्मार्ट बनाने के लिए  मिले फंड और खर्च की जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एकाउंट अफसर सैय्यद अब्दुल बता पाएंगे… वहीं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एकाउंटेंट सैय्यद अब्दुल कह रहे की महाप्रबंधक तकनीकी ही इसकी जानकारी दे पाएंगे… कुल मिलाकर केंद्र से स्मार्ट सिटी लिमिटेड के नाम पर फंड का इस कदर दुरुपयोग किया गया है! कि महाप्रबंधक तकनीकी और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के लेखा अधिकारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है!


अब सवाल यह उठ रहा है,  कि आखिर बताएगा कौन मामला बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्र से मिले करोड़ों अरबों का है!

000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *