
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के नगर निगम के तनखैय्या अफसरो का वेतन से भी पेट नहीं भर रहा है!यही वजह है कि निगम के अफसरों पर अब ट्रैक्टर, टैंकर, जेसीबी, बेचने का आरोप लग रहा है! वहीं तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी होने का मामला भी सामने आया है!
पहला मामला.. जोन क्रमांक 2 तिफरा का है! आरोप है कि यहां के तत्कालीन और जॉन क्रमांक 5 देवकीनन्दन औषधालय के वर्तमान जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप के वहां पदस्थापना के दौरान जेसीबी के बकेट लगे ट्रैक्टर और टैंकर को तिफरा क्षेत्र के ही एक कबाड़ कारोबारी के यहां बेचा गया है, ऐसा आरोप सामने आ रहा है! न्यायधानी में नगरीय प्रशासन मंत्री के निगम में भाजपा शासन काल में अफसरों द्वारा निगम कि संपत्ति बेचने का।ये मामला बेहद ही गंभीर है!

पवार हाउस से ट्रैक्टर चोरी
इधर तोरवा पवार हाउस चौक से निगम के भकारी भरकम काऊ कैचर चोरी जाने की खबर है! इसकी शिकायत भी तोरवा थाने में दर्ज कराई गई है! फजीहत के डर से इस मामले को दबाने का प्रयास किया जाता रहा,,, पर ये खबर मीडिया तक पहुंच ही गई, अब ये चोरी है! या इसमें भी बदमाशी ही हुई है! इसकी जांच की बात कही जा रही है!
अतिक्रमण शाखा बदनाम हुई….
सर्वाधिक चर्चा नगर निगम के कबाड़वीर अतिक्रमण शाखा का है! बताया जा रहा है! कि शहर में हुई विभिन्न कार्रवाइयों के दौरान जप्त लोहे के रॉड के कॉलम ग्रिल समेत करोड़ों के कबाड़ बिरकोना के अटल आवास के तीन-चार आवास, पंप हाउस, मिशन अस्पताल के अतिक्रमण शाखा के दफ्तर और स्विमिंग पूल परिसर में डंप करके रखे गए थे! इन्हें भी बेच खाया गया, चर्चा है, कि यहां कबाड़ की खरीदी के लिए शहर के चर्चित कारोबारी की गाड़ी तौल के लिए तराजू लेकर आती है! चूंकि यहां जप्त कबाड़ का कोई रिकॉर्ड कोई हिसाब किताब नहीं है! जिसका पूरा फायदा उठाया गया है…
टैंकर कांड भी चर्चा में
बताया जा रहा को इससे पहले भी निगम कर पम्प हाउस से टैंकर चोरी कांड हो चुका है, मामला तब खुला जब चोरी गया टैंकर रंगरोगन के बाद पम्प हाउस में पानी भरने पहुँचा और वहां के स्टाफ ने टैंकर को पहचान लिया और कहा कि ये तो हमारा है, सूचना पर कथित टैंकर मालिक और निगम का ठेकेदार भी पहुच गया और माफी मांग टैंकर छोड़ भाग गया…
लफ़ंदर भी-
चर्चित ट्रैक्टर कांड में एक संविदा कर्मचारी मगर अफसरों के वरदहस्त और आपूर्तिकर्ता का नाम भी सामने आया था! खबर है कि इस संविदा कर्मी के 4_5 गाड़िया भी चलती है! मामले के सामने आने पर तत्कालीन मेयर रामशरण यादव ने इस कर्मचारी को जमकर फटकार लगा वाहन शाखा से हटवा दिया था! पर पता नहीं ऐसी क्या सेटिंग हुई कि ये चर्चित कर्मचारी दो चार दिन बाद फिर मलाईदार वाहन शाखा पहुंच गया,
000
तोरवा पवार हाउस चौक से नगर निगम के काऊ कैचर चोरी जाने की लिखित शिकायत की गई है! मामले की जांच की जांच की जा रही है!!!
अभय सिंह थाना प्रभारी तोरवा
000
जोन क्रमांक 2 तिफरा से पुराने जेसीबी लगे ट्रैक्टर के चोरी जाने की शिकायत मिली है! टीम गठित का इसकी जांच कराई जा रही है! जहां तक तोरवा पवार हाउस चौक से काऊ कैचर चोरी जाने का मामला है! इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज करा दी गई है! इसमें FIR के निर्देश दिए गए है!
अमित कुमार कमिश्नर नगर पालिक निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 13, 2026दारू- मुर्गा कांड के बाद अब मस्तूरी के चर्चित SBI ब्रांच पर किसानों को बिना लोन दिए वसूली के नोटिस और जेल भेजने की धमकी का आरोप, भयभीत ग्रामीण तपती दुपहरी में दौड़े- भागे पहुँचे गुहार लगाने एसपी दफ्तर…
UncategorizedJune 12, 2026प्रेस क्लब परिवार ने दी प्रेस परिवार के दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि,
UncategorizedJune 12, 2026शनिचरी के सवा 37 लाख के न्यू फ्रूट मार्केट में पसरा सन्नाटा, फल कारोबारी सड़क पर… हालात गई भैंस पानी में टाइप…
UncategorizedJune 11, 2026निगम कमिश्नर ने किया जोन कमिश्नरों को इधर-उधर, प्रवेश यथावत, हवाला प्रशासनिक दृश्टिकोण का…

