ब्रेकिंग

सिम्स के डॉक्टरो ने कर दिया कमाल, युवती के जबड़े का 3 ऑपरेशन कर दिया जीवन दान

Spread the love

बिलासपर- 10 साल पूर्व दाएं जबड़े में चोट के कारण मुँह बंद होने से खाने पीने की दिक्कत से परेशान बड़े- बड़े अस्पतालों से निराश होकर सिम्स पहुची 20 वर्षीय युवती को सिम्स के डॉक्टरो ने 3 बार ऑपरेशन कर नया जीवन ढिया है,चेहरा असंतुलित होने के कारण हीन भावना से ग्रसित होकर उसने घर से निकलना भी बंद कर ढिया था, जो अब बाहर निकल सकेगी।
सिम्स के ओएसडी और दांत रोग विभाग के डॉक्टर भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि, चेहरे पर आई चोट के कारण मरीज का नीचे और ऊपर का जबड़ा टेढ़ा होता चला गया और चेहरा बिगड़ गया। परिजन उसे इलाज के लिए रायपुर के बड़े अस्पतालो में भी गए लेकिन आर्थिक अभाव के कारण परिजन उसका इलाज नही करा सके और अत्यधिक खर्च से परेशान होकर उसे सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग लेकर पहुँचे, जहाँ मरीज की सी टी स्कैन, 3 डी फेस प्रिंट, और खून जाँच कराई गई, डायग्नोसिस के बाद डिस्ट्रक्शन ओस्टोजेनेसिस (चाबी) द्वारा पहले उसके
दाएं जबड़े की लम्बाई बढ़ाई गई। 6 माह बाद गत
फरवरी 2024 को मरीज के जबड़े का दूसरा ऑपरेशन करके डिस्ट्रक्शन ओस्टोजेनेसिस (चाबी) को निकाला गया। फिर अक्टूबर 2024 को तीसरा ऑपरेशन राइट टी एम जॉइंट एन्काइलोसिस को खोलकर आर्टिफीसियल कस्टमाइज्ड टी एम जॉइंट रिकंस्ट्रक्शन किया गया। फिर फेसिअल एसीमेट्री के लिए ऑग्निधिक सर्जरी के जरिये उसके ऊपर और नीचे के जबड़े को काटकर सीधा कर उसका चेहरा सुधारा गया। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन करने का दावा किया जा रहा है।

प्राइवेट अस्पतालों में इस इलाज में लगभग 45 लाख रुपये खर्च सम्भावित होना बताया जा रहा।
इस ऑपरेशन और उपचार में सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष एवंओरल एंड मैक्सिलो-फेसिअल सर्जन डॉ. संदीप डॉ. जंडेल सिंह ठाकुर, डॉ. केतकी कीनीकर, डॉ. हेमलता राजमणि, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. सोनल पटेल, वार्ड-बॉय ओमकारनाथ, लैब अटेंडेंट उमेश साहू, के साथ रेडियो-
डायग्नोसिस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, डॉ अमन एवं निश्वेतना विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. भावना रायजादा, डॉ. मिल्टन, डॉ सुरभि एवं उनकी टीम तथा नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर इस मरीज का आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *