
बिलासपुर,,, नवरात्रि पर्व पर इस बार भी शहर में रौनक बढ़ाने वाला बहुचर्चित रास डांडिया महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। भाटिया फ्यूल्स के तत्वावधान में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 25 से 27 सितंबर तक भव्य रास डांडिया का आयोजन होगा। खास बात यह है कि इस बार आयोजन समिति ने बड़ा निर्णय लेते हुए कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली राशि पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजने की घोषणा की है।
रास डांडिया के मंच पर इस बार बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शहरवासियों के साथ थिरकती नज़र आएंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग सेलिब्रिटी शामिल होंगे। इनमें अभिनेत्री नेहा धूपिया की विशेष उपस्थिति रहेगी, जो बिलासपुरवासियों के साथ रास गरबा का आनंद लेंगी। आयोजन समिति ने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहा है और इस बार इसे और भव्य रूप दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास जारी कर दिए गए हैं, जो शहर के विभिन्न काउंटरों पर उपलब्ध हैं। आयोजन समिति ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक पास से 100 रुपये की राशि सीधे पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दी जाएगी। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर उपस्थित दर्शकों से भी सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। यह पूरी सहायता राशि जिला प्रशासन व राज्य सरकार के माध्यम से पंजाब सरकार को भेजी जाएगी।
फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी मैदान को आकर्षक विद्युत सजावट और नई तकनीक के साउंड सिस्टम से सजाया जाएगा। बॉलीवुड कलाकार गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।
पार्किंग और वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजन समिति ने संभाल ली है।फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने कहा कि “पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। इस विपदा की घड़ी में बिलासपुरवासी भी पंजाब के साथ खड़े हैं। हमने नवरात्रि पर्व पर पंजाब के पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी सहयोग राशि भेजने का संकल्प लिया है। यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग का संदेश भी देगा।”

Author Profile
Latest entries
UncategorizedMay 5, 2026A.U में नारियल कूट राजनीति: चाकूबाजी, रिजल्ट गड़बड़ी और ‘तानाशाह’ कुलसचिव पर NSUI का हमला, सुरक्षा पर सवालों की बरसात, हटाने की मांग तेज, नहीं सुधरा सिस्टम तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्रों का गुस्सा फूटा खुलकर सामने आया मामला…
UncategorizedMay 4, 2026बिलासपुर में राहत की पहल: बिलासपुर में 6 मई को सिकल सेल व थैलेसीमिया मरीजों के लिए फ्री जांच, महंगी HLA टेस्टिंग भी मुफ्त, अपोलो दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे सलाह, गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी लाखों की सहायता…
UncategorizedMay 1, 2026ऊर्जा के असली हीरो: SECL खनिक दिवस में श्रमिकों को सलाम, पसीने की ताकत से रोशन देश—सीएमडी हरीश दुहन बोले, मशीन नहीं, कामगार ही कंपनी की पहचान….
UncategorizedApril 30, 2026बिलासपुर में E.D का बड़ा धमाका: सर्राफा कारोबारी के घर-कारोबार पर छापा, 2000 करोड़ शराब घोटाले से जुड़े तार, फरार आरोपी से कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल, शहर के व्यापारिक गलियारों में मचा हड़कंप, कार्रवाई से कई राज खुलने के आसार…

