ब्रेकिंग

मेड़पार का महाकाल कोल डिपो न बन जाये गांव वालों का काल, भड़के ग्रामीण ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप फिर जताया विरोध, दी उग्र आंदोलन और आत्मदाह की चेतावनी

Spread the love

0 खेती, खेल मैदान और प्रदूषण से बताया जनस्वास्थ्य का खतरा
0 कलेक्टर को आवेदन देकर अनुज्ञप्ति जारी न करने की मांग

बिलासपुर। सकरी तहसील के ग्राम मेड़पार के महाकाल कोल साइडिंग व क्रेशर डिपो के विरोध की आग भड़कने लगी है, ग्रामीणों ने फिर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित कोल डिपो कृषि भूमि, खेल मैदान और शासकीय जमीन के बीच खोला जा रहा है, जिससे न सिर्फ किसानों की फसलें बर्बाद होंगी बल्कि बच्चों की पढ़ाई ठप हो जाएगी और इसके प्रदूषण का असर जनस्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने पर 2 अक्टूबर को आत्मदाह और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणो और खेल-शिक्षा समिति ने कलेक्टर को आवेदन देकर अनुज्ञप्ति जारी न करने की मांग करते हुए 2 अक्टूबर को आत्मदाह और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है । ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव में डिपो को मंजूरी दी जा रही है जबकि पंचायत एवं शिक्षा समिति शुरू से इसका विरोध करते आ रहा । ग्रामीणों ने कहा कि इस डिपो खुलने से वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा और गांव की कृषि भूमि व खेल मैदान प्रभावित होंगे। उन्होंने कलेक्टर से इस पर तत्काल रोक लगाने मांग की है।

उमाशंकर केवट, मेड़पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *