ब्रेकिंग

भगवान का दिया सब कुछ है, तो फिर क्यो नही बन पा रही सड़के, विघ्नविनाशक के बाद माँ जगत जननी का भी खड़बड़ सड़क से हुआ आगमन …?

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी के पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट और महाम्युनिसिपल कोर्पोरेशन ने तो हद कर दी। विधानसभा, नगर निगम और लोकसभा चुनाव निबट गए, भगवान विघ्नविनाशक आये विदा हो गए, पर सड़कें नही बनी नतीजतन माँ जगत जननी का भी उसी खड़बड़ सड़क से आगमन हुआ जाहिर है विदाई भी ऐसे ही होगी, फजीहत तो केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की है जो दावा कर रहे कि देश में प्रतिदिन रिकॉर्ड 36.5 किलोमीटर सड़क बन रही, यहाँ तो गांधी चौक से जूनाबिलासपुर तक आधे-पौन किलोमीटर सड़क आज तक नही बनी और छत्तीसगढ़ के मंत्री कहते है कि विकास के लिये फंड नही। तो क्या अफसर और अमला निकम्मा है फिर सरकारों को ऐसे अफसरों से प्रेम क्यो? ये बड़ा सवाल है। इन तस्वीरों में गांधी चौक से लेकर जूना बिलासपुर की गड्ढेदार कीचड़ से सराबोर सड़को के हालात आप खुद देख लीजिए..

कैसे हमर बिलासपुर, स्मार्ट सिटी, महानगर और न्यायधानी के नाम से विख्यात शहर की जिक जैक सड़क पर आमजन, देवता, देवी सब हिचकोले खाते आ रहे है।

देखिये बदहाल ऊबड़खाबड़ गड्ढेदार गंदे पानी भरे कीचड़ से सराबोर सड़क से होकर माँ भगवती का कैसे आगमन हो रहा है। तो कहा गया वो फंड जिसकी कमी न होने का दावा किया जा रहा, या फिर अफसर काबिल नही है और यदि है तो जब 36.5 किलोमीटर सड़के रोज बन रही तो यहाँ क्यो सांप सूंघ गया है।

क्या ये हिन्दू आस्था से खिलवाड़ नही है

0  इससे पहले भी गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रशासन की लापरवाही उजागर हो चुकी है, आपदा नियंत्रण का दावा करने वाले निगम, पुलिस एसडीआरएफ के पास क्या गोताखोर और ट्यूब तक नही है,,, यदि है तो गणपति विसर्जन में ये टोंटा क्यो सामने आया,

00 और तो और सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों का होम धूप विसर्जन करने आये नागरिकों को अरपा तट के विर्सजन स्थलों के गन्दगी के कारण वापस लौटना पड़ा, निगम प्रशासन ने विसर्जन स्थलों की सफाई तक नही कराई।

00 प्रशासन सड़को का नवीनीकरण नही करा सकती तो कम से कम सड़क का समतलीकरण तो कराता वो भी नही

00 सड़को पर पसरे मवेशियों के प्रबंधन को लेकर बैठकों में फुग्गे की तरह जोश भरा जाता आ रहा है, उसका भी वही हाल है,

00नवरात्र पर्व से लेकर विसर्जन तक ट्रफिक व्यवस्था बनाने का दावा किया जा रहा था उसका भी हस्र सब देख रहे…

00 लगातार चाकूबाजी और सड़कों पर दंगल हो रहे कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है।

00 2018 से वक्त है बदलाव के नारे के बाद बिजलीं व्यवस्था ऐसी ध्वस्त हुई कि बिजलीं के लिए हाहाकार मचा है आज तक

00 बारिश के दौरान सफाई के अभाव में शहर की सड़कों पर दरिया जैसा नजारा दिखा, सड़क से लेकर घरों तक कही कमर तो।कही छाती तक पानी भरा रहा।


सवाल यह उठ रहा कि ऐसे अफसरों से इस पार्टी और उस पार्टी के नेताओ को इतना प्रेम क्यो है कई की तो पूरी नौकरी बिलासपुर में ही कट गई, कभी-कभार महीने दो महीने के लिए इधर उधर हुए तो फिर आ गए, क्यो ऐसे अफसरों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित नही किया जाता जो पब्लिक और जनसुविधा का काम तक नही कर सकते, आख़िर अफसरों ने ऐसी कोंण से जड़ी बूटी फांक और फ़ंक्वा दी है की ये अफसर इलेक्शन कमीशन तक के राडार तक को भोथरा कर दे रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *