
बिलासपुर। घोटालों के लिए चर्चित विद्युत वितरण कम्पनी का स्मार्ट मीटर हर आमोखास को बदसूरत लगने लगा है। इसकी वजह है दो से तीन गुना अधिक बिल उगलना। आलम यह है कि कोई इस नए मीटर की पूजा कर रहा तो कोई सरकार को कोस फिर पुराने मीटर को लगाने मांग कर रहा, तो कोई कह रहा कि कांग्रेस ने बिजलीं बिल हाफ किया था भाजपा सरकार इसे बन्द कर लोगो की जेबें ही नही घर की जमा पूंजी भी साफ करने में लग गई है, जितनी मुह उतनी बाते हो रही, इससे सरकार की जमकर फजीहतों हो रही है।


झोपड़े का भी 12-15 सौ- बगले का भी पता नही सरकारी विभाग क्यो डिजीटल इंडिया का बाजा फाड़ने लगा है, सीजीडीएनए की टीम ने इस मसले को लेकर जब लोगो से बात की तो पता चला कि दिनभर अपना घर बन्द कर दुसरो के घरों में झाड़ू, चौका, बर्तन करने वालो के घरों का उनके मालिक- मालकिन के घर से ज्यादा बिल आ रहा है।


तो क्या अफसरों के भ्र्ष्टाचार की भरपाई जनता से कराने सरकार खेल रही चाल
विद्युत कम्पनी के अफसरों के भ्र्ष्टाचारो की फेहरिस्त बहुत लंबी है, किसी से कुछ नही छिपा है। मीटर शिफ्टिंग घोटाले की भेंट चढ़ गया बिना का किये ठेकेदार अफसर सरकारी फंड डकार गए अभी हाल में एरियल केबल बंच बदलने 300 करोड़ का घोटाला हुआ सवाल उठ रहे कि क्या सरकार इन घोटालों कि भरपाई आम उपभोक्ताओ से कराने ये सब कर रही है।
सुलग रहा आक्रोश
कांग्रेस शासनकाल के बिजलीं बिल हाफ योजना को 100 यूनिट के क्राइटेरिया में लाकर जनमानस को बेवकूफ बनाने और इसके बाद आ रहे अनाप-शनाप आ रहे बिजलीं बिल से लोगो मे आक्रोश है, यदि समय रहते सरकार ने इस पर कोई उचित निर्णय नही लिया तो आक्रोश भड़क सकता है।
मिशन 28 न पड़ जाए भारी
जनविरोधी निर्णय और शासन- प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर जनता पहले से ही मौन सही आक्रोशित है, हालाकि उनकी नाराजगी अब खुलकर सामने भी आ रही है, यदि समय रहते सरकार पब्लिक की नाराजगी दूर करने डेमेज कंट्रोल के फार्मूले पर काम और विचार नही करती तो तो इसका असर मिशन 2028 पर भी दिख सकता है पड़ सकता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

