ब्रेकिंग

गाली का विरोध किया तो नौकरी गई! दीदियों की बहाली को लेकर महासंघ का हल्लाबोल, तखतपुर में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी…

Spread the love

बिलासपुर,,,, तखतपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा 4 स्वक्षता दीदियों को काम से हटाने के विरोध में स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है! संघ ने तखतपुर विधायक, कलेक्टर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तखतपुर और श्रम आयुक्त, जेडी को पत्र भेजकर चारो दीदियों को काम पर वापस लेने और वेतन भुगतान करने की मांग की है!
आरोप है! कि मामला तखतपुर नगर परिषद के सुपरवाइजर द्वारा स्वक्षता दीदियों से गाली गलौज और अभद्रता का है! जिसको लेकर के इन दीदियों ने शिकायत भी की थी! पर नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका परिषद ने उल्टे उन्हें ही काम से निकाल दिया जिससे उनके परिवार के समक्ष भूखों मरने की नौबत आ गई है! यही वजह है! कि स्वायतशासी महासंघ द्वारा लगातार उन्हें काम पर वापस रखने की मांग कर रहा है!
स्वायतशासी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष नन्द कुमार कुशवाहा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *