ब्रेकिंग
Uncategorized

आदिम जाति कल्याण विभाग ऐसे कर रहा कल्याण, अंतरजातीय विवाह का प्रोत्साहन राशि देने 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा बाबू

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के सम्भागीय मुख्यालय के जिला मुख्यालय के सामने आदिम जाति कल्याण विभाग में तब हड़कंप मच गया जब शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों एसीबी टीम के हत्थे चढ़ गया ।

मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष सिलयारी निवासी अभिलाष बर्मन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने साहू समाज की युवती से अंतरतीय विवाह किया और अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग में आवेदन किया था। जिसके तहत उन्हे 2 लाख 50 हजार रुपए मिलना है, सभी वैध दस्तावेज जमा करने के बाद भी आदिम जाति कल्याण विभाग के पदस्थ लिपिक मनोज तोंडेकर ने प्रोत्साहन राशि दिलाने के एवज में उससे 10 हजार रूपए की मांग की । एसीबी की टीम ने शिकायत की तस्दीक करने के बाद ट्रैप की योजना के तहत शुक्रवार को बाबू के पास रकम लेकर भेजा, जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम ली इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने घूसखोरी के आरोप में बाबू को दबोच उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद भी कर ली । आरोपी बाबू से पूछताछ की गई
कि वह कितने समय से इस तरह से घूसखोरी में लिप्त था और किन-किन लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के नाम पर परेशान कर चुका है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
0000

हमे कुछ पता नही…

पी सी लहरे, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button