ब्रेकिंग

डिस्कवरी ऑफ कांग्रेस प्रेसीडेंट, भाजपा से लड़ सके कौन ऐसो वरदानी, संगठन सृजन अभियान में पहुँचे सेंट्रल सुपरविजन ऑथारिटी उमंग सिंघार ने कहा जनविरोधी भाजपा सरकार से लड़ सके ऐसा अध्यक्ष चाहिए यही क्राइटेरिया

Spread the love

बिलासपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला और शहर अध्यक्ष का चयन करने पहुँचे, सेंट्रल पर्यवेक्षक मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार ने इसके लिए तय क्राइटेरिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस को ऐसा अध्यक्ष चाहिए जो भाजपा से लड़ सके, जिससे उम्मीदवारी कर रहे नेता स्तब्ध रह गए कि इन्हें कैसे बिलासपुर के कॉंग्रेस पॉलिटिक्स का पता चल गया…वे कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे… सेंट्रल पर्यवेक्षक श्री सिंघार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ये तय किया है कि कैसे हमे संगठन का सृजन कर नई चेतना का निर्माण करना है,

उन्होंने कहा कि गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में संगठन सृजन अभियान की इस सोच के साथ शुरुआत हो गई है कि कैसे जिला कमेटियों को गठित कर सशक्त और जवाबदेह बनाये, जो सरकारी दफ्तर की तरह पब्लिक और पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुने उनकी आवाज को अफसरों और सरकार तक पहुँचा सके, , ऐसे लोग जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हो चाहे वे संगठन या सत्ता के दायित्व में रहे हो पूर्व पदाधिकारियों से बात करेंगे। अच्छे लोगो को संगठन में मौका मिले ये प्रयास है। इसमें करीब माह भर का समय लगेगा ब्लॉक मंडल सब को सक्रिय करना है ताकि मिशन 2028-29 चुनाव में पार्टी को अच्छा परिणाम दे सके। जबको साथ लेकर चल सके,लोकतंत्र की हत्या, जस्टिस पर जूता फेकने के प्रयास, भाजपा की कठपुतली बन चुके चुनाव आयोग और जनविरोधी भाजपा सरकार से लड़ सके ये राहुल गांधी की सोच है कि जमीन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जाए। कांग्रेस जनविरोधी सरकार के खिलाफ खड़ी है राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इसी संघर्ष और संदेश को पहुचाने वे यहां आए है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता वहां बदलाव किया जाएगा, विष निकल गया अब कांग्रेस को अमृत मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *